फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon sang the song Tumse hi din hota hai from movie Jab We Met

Instagram: फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'तुमसे ही दिन होता है' गाती नजर आईं कृति सेनन, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
सार

कृति सेनन का एक और टैलेंट सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह गाना गाती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon sang the song Tumse hi din hota hai from movie Jab We Met
kriti sanon - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की एक्टिंग के टैलेंट से तो सब वाकिफ हैं हीं। हाल ही में आई फिल्म 'मिमी' में उन्होंने शानदार अभिनय दिखाया। अब कृति सेनन का एक और टैलेंट सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है और फैंस उनके इस नए टैलेंट की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Kriti Sanon sang the song Tumse hi din hota hai from movie Jab We Met
kriti sanon - फोटो : insta

जब वी मेट का गाना गाती नजर आईं कृति सेनन-
कृति सेनन इस वीडियो में फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'तुमसे ही दिन होता है' गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में डायरेक्टर अमर कौशिक और म्यूजिशियन बोर्स बे नजर आ रहे हैं। कृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इस तरह की रातें ...मेरे सिंगिंग बडी अमर कौशिक और सुप्रीमली प्रतिभाशाली बोर्स बे के साथ! इस वीडियो को म्यूजिशियन बोर्स बे ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है और इसी के साथ उन्होंने कृति की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आप सब बहुत अच्छे थे..ग्रेट संगीत प्रेमी। खुशी है कि मैं आप सभी के लिए यह कर सका। बहुत सारा प्यार!

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस बोले आप जीनियस हो-
उनकी इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस एक के बाद एक दिल वाली और फायर वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आप जीनियस हो! तो वहीं दूसरे ने लिखा, कृति सेनन वाह बहुत अच्छी आवाज है। इसी तरह से अन्य फैंस भी उनकी तारीफ करते नजर आए। अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो कृति सेनन फिल्म गणपत में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed