फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Breaks Silence On users Linking her production house Blue Butterfly To Sushant Singh Rajput

Kriti Sanon: 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' का सुशांत सिंह राजपूत से है कनेक्शन? कृति सेनन ने अफवाहों पर दिया रिएक्शन

Fri, 14 Jul 2023 10:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

कृति सेनन ने जब एलान किया था कि उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'ब्लू बटरफ्लाई' होगा तभी से लोगों ने सुशांत का इससे कनेक्शन जोड़ लिया था।

विज्ञापन
Kriti Sanon Breaks Silence On users Linking her production house Blue Butterfly To Sushant Singh Rajput
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की लंबी हाइट वाली एक्ट्रेस कृति सेनन काफी समय से चर्चा में हैं। पहले अभिनेत्री उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर विवादों में फंसी हुई थीं और अब कृति का नाम मीडिया की खबरों में उनके द्वारा हाल ही में खोले गए प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई को लेकर बना हुआ है। कृति सेनन ने जिस दिन से अपने प्रोडक्शन हाउस का एलान किया है उस दिन से ही फैंस 'ब्लू बटरफ्लाई' कनेक्शन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ रहे हैं। सभी कयास लगा रहे हैं कि कृति के प्रोडक्शन हाउस और सुशांत के बीच संबंध है। अब हाल ही में इन अटकलों पर कृति सेनन ने अपना रिएक्शन दिया है..  

विज्ञापन

Kriti Sanon Breaks Silence On users Linking her production house Blue Butterfly To Sushant Singh Rajput
कृति सेनन - फोटो : social media

कृति सेनन ने जब एलान किया था कि उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'ब्लू बटरफ्लाई' होगा तभी से लोगों ने सुशांत का इससे कनेक्शन जोड़ लिया था। दरअसल, सुशांत अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में नीली तितलियों का इस्तेमाल करते थे। ऐसे में फैंस को लगा कि यह कृति का सुशांत को श्रद्धांजलि देने का तरीका है। ऐसे में अब कृति ने इस मामले पर प्रकाश डालने और नाम के पीछे की वास्तविक प्रेरणा को फैंस के साथ साझा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon Breaks Silence On users Linking her production house Blue Butterfly To Sushant Singh Rajput
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने इंटरव्यू में तितलियों और नीले रंग के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके जीवन में नीली तितलियों का महत्व महज खूबसूरती से परे है। कृति के अनुसार, नीला रंग सपनों, पंखों, उड़ान, स्वतंत्रता, उदार मूल्यों, सकारात्मकता और खुशी का प्रतीक है। वह एक तितली की यात्रा, एक कैटरपिलर से कोकून तक और आखिर में एक सुंदर तितली में परिवर्तित होने की यात्रा को व्यक्तिगत विकास और परिवर्तन के रूप में देखती हैं। इसलिए उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'ब्लू बटरफ्लाई' रखा है। 

विज्ञापन

Kriti Sanon Breaks Silence On users Linking her production house Blue Butterfly To Sushant Singh Rajput
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति और सुशांत ने फिल्म 'राब्ता' में एक साथ काम किया था और अभिनेत्री 2020 में उनके असामयिक निधन के बाद उन्हें अक्सर प्यार से याद करती हैं। हालांकि, 'ब्लू बटरफ्लाई' नाम कृति के लिए एक गहरा व्यक्तिगत अर्थ रखता है। यह आत्म-खोज और विकास के उनके सफर को दर्शाता है। जहां प्रशंसक अनुमान लगा रहे थे कि 'ब्लू बटरफ्लाई' नाम चुनाव सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा था, वहीं कृति ने आखिरकार साफ कर दिया कि यह महज एक संयोग था।
Sumona: अपने मुंह के के ऊपर बने चुटकुलों से आहत हो जाती थीं सुमोना, कपिल के साथ चुनौतीपूर्ण थे शुरुआती दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed