Sumona: अपने मुंह के के ऊपर बने चुटकुलों से आहत हो जाती थीं सुमोना, कपिल के साथ चुनौतीपूर्ण थे शुरुआती दिन
सुमोना चक्रवर्ती ने 'द कपिल शर्मा शो' की शुरुआत में कपिल शर्मा के चुटकुलों से परेशान होने के बारे में कई खुलासे किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा की पत्नी की भूमिका निभाने के लिए पहचनी जाने वाली सुमोना चक्रवर्ती शो की पूरी टीम के साथ यूएस नहीं गई हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाली सुमोना ने हाल ही में उस समय के बारे में खुलासा किया, जब वह शो में अपने मुंह और होठों का कॉमेडियन द्वारा मजाक उड़ाए जाने से परेशान थीं। शो में सुमोना और कपिल के बीच अच्छी बॉन्डिंग है, लेकिन अभिनेत्री ने एक घटना को याद किया, जब कॉमेडियन अपनी लाइनें भूल गए थे और सुमोना की उपस्थिति पर ही उन्होंने एक चुटकुला सुना दिया, जिससे वह परेशान हो गई थीं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुमोना ने 'द कपिल शर्मा शो' में हुई उस घटना को याद करते हुए कहा, 'शुरुआती दिन थोड़े चुनौतीपूर्ण थे क्योंकि मुझे याद है कि उन्होंने मेरे मुंह का मजाक उड़ाया था। कपिल ने पहले ही एपिसोड में मेरे मुंह पर मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन यह काम नहीं आया। यह असफल हो गया और कोई भी व्यक्ति नहीं हंसा था। फिर उन्होंने इसे छोड़ दिया और आखिर में अन्य शो में, यह काम करने लगा। मुझे याद है मुझे बहुत बुरा लगा था।'
Filmy Wrap: YRF स्पाई यूनिवर्स में आलिया की एंट्री और दूसरी शादी करेंगी ऐश्वर्या रजनीकांत? पढ़ें फिल्मी खबरें
सुमोना ने यह भी साझा किया कि कैसे अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें इस घटना के बाद संभाला था। उनके मुताबिक अर्चना ही वह शख्स थीं, जो उनके पास पहुंचीं और जब वह उदास महसूस कर रही थीं तो उन्हें सांत्वना दी। सुमोना ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि अर्चना मेरे साथ बैठी थी और कहा था तुम परेशान क्यों हो? मैंने कहा उन्होंने मेरे मुंह और मेरे होठों और हर चीज का मजाक उड़ाया है और फिर मैं उन लाइनों को नहीं भूलीं, जो वह भूल गए थे। उन्होंने कहा था स्क्रिप्ट से हटकर कुछ करो। मैं कोई स्टैंड-अप कॉमेडियन नहीं हूं, मैं ऐसे मजेदार चुटकुले नहीं बना सकती। मेरा मतलब है, अगर मैं कोई चुटकुला सुनाती हूं, तो कोई भी इसे समझ नहीं पाएगा।'
अर्चना द्वारा कही गई बात को याद करते हुए सुमोना ने कहा, 'अगर आप खुद पर हंस सकते हैं तो आप कभी अपमानित महसूस नहीं करेंगे।' सुमोना ने यह भी खुलासा किया कि लोग अक्सर उनसे कपिल द्वारा उनके मुंह का मजाक उड़ाने के बारे में पूछते हैं और उनसे सवाल करते हैं, 'आप इस महिला द्वेषी शो का हिस्सा कैसे हैं?' सुमोना के लिए यह सब बहुत मुश्किल था, लेकिन वर्षों बाद हासिल किए गए आत्मविश्वास और आत्म-स्वीकृति के साथ चीजें बदल गईं।
BB OTT 2: एल्विश यादव ने अविनाश सचदेव को बताया 'बेवकूफ का बच्चा', दोनों के बीच छिड़ी तीखी बहस