फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Koffee With Karan Season 9 Salman Khan Opens Up About Marriage Having Kids And Career Memories

कॉफी विद करण 9: क्यों सलमान से डरते थे करण? भाईजान ने सुनाया भूतिया कमरे का किस्सा; निजी जीवन पर हुए कई खुलासे

Wed, 14 Oct 2026 08:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 14 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के नौवें सीजन का आगाज हो गया है। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान बनकर पहुंचे। जानिए पहले एपिसोड में क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Koffee With Karan Season 9 Salman Khan Opens Up About Marriage Having Kids And Career Memories
कॉफी विद करण सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में करण और सलमान ने फिल्मी दुनिया से जुड़े कई पुराने किस्से साझा किए। इसके अलावा सलमान ने अपनी निजी जिंदगी, शादी और पिता बनने की इच्छा को लेकर भी खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन

क्यों सलमान से डरते थे करण? 
शो के दौरान सलमान खान ने करण जौहर से कहा कि याद है तुम शुरुआत में शाहरुख की वजह से मुझसे डरते थे और बात करने में हिचकिचाते थे। लेकिन मैं शुरुआत से ही तुमसे अच्छा रहा क्योंकि मेरे पिता सलीम खान का आपके पिता से अच्छा रिश्ता था।

विज्ञापन
Trending Videos

Koffee With Karan Season 9 Salman Khan Opens Up About Marriage Having Kids And Career Memories
कुछ कुछ होता है फिल्म - फोटो : एक्स
सलमान ने 12 दिन तक मुफ्त में की थी शूटिंग
शो के दौरान करण ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह पहली बार चंकी पांडे के घर पर सलमान से मिले थे। इसी दौरान उन्होंने सलमान को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में एक रोल ऑफर किया था। 

करण जौहर ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा एक खास किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने फिल्म में अपने गेस्ट अपीयरेंस के लिए 12 दिन तक बिना फीस लिए शूटिंग की थी। करण ने फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से जुड़ी एक घटना भी याद की।

क्लाइमैक्स सीन में हो गई थी गड़बड़ी
करण के मुताबिक, क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान एक गलती हो गई थी। पूरी टीम ने पूरे दिन स्लो मोशन में शूटिंग की थी। इसके बाद आधी रात को करण सलमान के घर पहुंचे और उनसे अगले दिन एक दिन की शूटिंग और करने की गुजारिश की।

करण ने बताया कि सलमान उनकी बात मान गए और अगले दिन फिर से शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए। फिल्म में सलमान की छोटी-सी भूमिका आज भी दर्शकों को याद है।
विज्ञापन

Koffee With Karan Season 9 Salman Khan Opens Up About Marriage Having Kids And Career Memories
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान को पुराने फ्लैट में महसूस होती थी किसी की मौजूदगी
शो में सलमान खान ने अपने पुराने फ्लैट से जुड़ा एक अजीब अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उस कमरे में उन्हें अक्सर किसी की मौजूदगी महसूस होती थी। सलमान के मुताबिक, वहां कभी अपने आप गाने चलने लगते थे, तो कभी अलमारी खुद खुल जाती थी।

जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि क्या इन घटनाओं से उन्हें डर लगता था, तो सलमान ने कहा कि उन्हें कभी डर महसूस नहीं हुआ। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह बस इतना चाहते थे कि अगर वहां कोई खूबसूरत महिला हो, तो वह उन्हें दिखाई दे जाए।
विज्ञापन

Koffee With Karan Season 9 Salman Khan Opens Up About Marriage Having Kids And Career Memories
कॉफी विद करण - फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar
शादी और बच्चों को लेकर क्या बोले सलमान खान?
करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान सलमान खान ने शादी और पिता बनने को लेकर भी अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि उनके पास परिवार है और करण के पास भी परिवार है। सलमान ने आगे कहा कि वह भी जिंदगी में कभी न कभी बच्चे जरूर चाहते हैं और एक समय के बाद पिता बनना चाहते हैं।

सलमान ने कहा कि 16 साल की उम्र से उनके साथ ऐसा होता आया है कि वह किसी से प्यार करते हैं और फिर उस लड़की की शादी हो जाती है। रिश्तों को लेकर अपनी सोच बताते हुए सलमान ने कहा कि बेडरूम की बातें बेडरूम में और लिविंग रूम की बातें लिविंग रूम में ही रहनी चाहिए।  

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण 9: गेस्ट लिस्ट आई सामने! सलमान करेंगे ओपनिंग, इस सुपरस्टार के साथ होगा फिनाले; ये कपल होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed