फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   koffee with karan 7 vicky kaushal reveals love story to katrina kaif and special wedding moment in the show

Koffee With Karan 7: अपनी शादी के वायरल मीम्स देख विक्की-कटरीना का था मजेदार रिएक्शन, अभिनेता ने शो में बताया

Thu, 18 Aug 2022 01:45 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 18 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

'कॉफी विद करण' के नए एपिसोड में विक्की कौशल अपनी और कटरीना कैफ की लव लाइफ और शादी के खूबसूरत पलों का खुलासा करते दिखे।

विज्ञापन
koffee with karan 7 vicky kaushal reveals love story to katrina kaif and special wedding moment in the show
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कॉफी विद करण' सीजन 7 का नया एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है, जो काफी धमाकेदार है। इस एपिसोड में करण जौहर के सामने काउच में बॉलीवुड के दो हैंडसम अभिनेता विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा बैठे हुए दिखाई दिए, जिनके साथ करण जौहर ने ढेर सारी बातें कीं। लेकिन इस शो के फॉर्मेट के हिसाब से करण ने दोनों अभिनेताओं से उनकी लव लाइफ पर खूब सारे सवाल किए और इस दौरान विक्की कौशन ने एक एक करके कई सारे मजेदार खुलासे किए। इस शो में अभिनेता ने अपने और पत्नी कटरीना कैफ से जुड़े सारे सवालों के जवाब दिए, जिसमें उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी वाले दिन की बात भी शामिल है। 

विज्ञापन

विक्की कौशल ने करण जौहर के शो में खुलासा किया कि उनकी और कटरीना की पहली मुलाकात जोया अख्तर के घर पर हुई थी। वहीं, अपनी शादी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि उनकी शादी काफी शानदार थी लेकिन उनकी ड्रीमी वेडिंग के बीच जो मीम्स वायरल हुए थे, उन पर भी वह खूब हंसे थे। एक्टर ने कहा कि शादी के समय सिक्योरिटी, ड्रोन जैसी चीजों पर कई सारी खबरें वायरल हुई थीं। अभिनेता ने कहा कि जब ये सभी रैंडम खबरें सुर्खियों में थीं, तब वह पंडित जी से कह रहे थे कि इसे (शादी) जल्दी निपटा देना, प्लीज। एक घंटे से ज्यादा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की कौशल ने शो में बताया कि शादी के दौरान कई तरह के मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे थे और हम सबके बारे में जानते थे। हमारे दोस्त सभी तरह के मीम्स और मैसेज देख रहे थे। सच बोलूं तो हम सबने इन चीजों को खूब एंजॉय किया था। ये हमारे लिए काफी मजेदार था। बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने अपने रिश्ता सीक्रेट बनाकर रखा था और शादी भी काफी सख्त सुरक्षा के बीच हुई थी। बता दें कि शो में करण सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी बार-बार कियारा आडवाणी के नाम से छेड़ते हुए दिखे थे, जिस पर अभिनेता अनजान बनने की कोशिश करते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed