फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman khan movie Advance booking is now open actor shares Post

Salman khan: किसी का भाई किसी की जान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू, सलमान खान ने फैंस को दी जानकारी

Tue, 18 Apr 2023 11:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Apr 2023 11:11 AM IST
सार

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने फैंस से फिल्म की एडवांस टिकट बुक करने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman khan movie Advance booking is now open actor shares Post
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट एकदम करीब आ गई है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो दिन की दूरी के बाद यह इंतजार पूरा होने वाला है। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद भी फैंस से यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट और बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला
विज्ञापन


लुंगी पहने आए नजर
सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सलमान खान और वेंकटेश हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। पिंक शर्ट और लुंगी में दोनों का अंदाज गजब लग रहा है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, 'किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अपनी टिकट बुक कराएं। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



यूजर्स ने दी बधाई
सलमान के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उनके लुक की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पोस्टर बहुत जबरदस्त है।' एक यूजर ने लिखा, 'हमारे जान तो आप हैं भाईजान। फिल्म के लिए शुभकामनाएं।' बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी।
Dance in Cricket: सीनियर्स का ख्याल रखेगी कोरियोग्राफर्स असोसिएशन, सितारों को नचाने वाले खुद फिरकी पर नाचे

काम पर फोकस करने की दी सलाह
इन दिनों सलमान खान फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। कल भी सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को चिल करने की बजाय काम करने की सलाह दी थी। एक्टर ने लिखा था, 'काम करने से बेहतर कुछ नहीं है। इसलिए चिल मत करो, काम करो। मेहनत नहीं करोगे तो फैमिली को फैमिली फिल्म कैसे दिखाओगे। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed