{"_id":"6405f171c32b2e01ed0a8273","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-salman-khan-is-getting-co-director-credit-for-movie-know-truth-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' में को-डायरेक्शन का क्रेडिट ले रहे सलमान? जानिए सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' में को-डायरेक्शन का क्रेडिट ले रहे सलमान? जानिए सच्चाई
Mon, 06 Mar 2023 07:36 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 06 Mar 2023 07:36 PM IST
सार
फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सलमान खान को फिल्म में को-डायरेक्टर के रूप में क्रेडिट दिए जाने की खबरें बिल्कुल गलत हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। भाईजान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर और गाने रिलीज हो चुके हैं। इसी के साथ फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाह भी फैल रही हैं। इनमें से खबर यह है कि सलमान खान इस फिल्म के को-डायरेक्शन का क्रेडिट ले रहे हैं। अब फिल्म से जुड़े सूत्रों ने ऐसी खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
जुड़े हैं बतौर एक्टर
फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सलमान खान को फिल्म में को-डायरेक्टर के रूप में क्रेडिट दिए जाने की खबरें बिल्कुल गलत हैं। साथ ही यह भी कहा कि सलमान इस फिल्म में सिर्फ बतौर एक्टर ही जुड़े हैं। फिल्म में डायरेक्शन क्रेडिट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Gaslight: मजेदार अंदाज में हुआ 'गैसलाइट' की रिलीज डेट का एलान! लिफ्ट में फंसे सारा, विक्रांत और चित्रांगदा
विज्ञापन
ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नाम पहले 'कभी ईद कभी दिवाली था'। मगर, बाद में फिल्म के नाम में बदलाव किया गया। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर डोज मिलेगा। सलमान खान के अलावा फिल्म में वेकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
Priyanka-Nick: पेरिस फैशन वीक में रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस बोले- आग लगा दी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2014 में आई तमिल फिल्म 'वीरम' की रीमेक है। 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा सलमान खान 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगे।
Ranbir Kapoor: धूम 4 और रामायण का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने बताई सच्चाई