फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kiran rao enjoy road trip with ex husband aamir khan and son azad khan photos viral on social media

Aamir Khan: पूर्व पत्नी के साथ रोड ट्रिप एन्जॉय करते दिखे आमिर खान, किरण राव ने तस्वीर साझा कर दिखाई झलक

Sun, 21 Jan 2024 11:43 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 21 Jan 2024 11:43 PM IST
सार

किरण राव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वे आमिर और बेटे आजाद खान के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
kiran rao enjoy road trip with ex husband aamir khan and son azad khan photos viral on social media
आमिर खान, किरण राव - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता आमिर खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आमिर की बेटी आयरा खान ने हाल में अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं, अब आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ समय बिताते नजर आए। किरण राव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वे आमिर और बेटे आजाद खान के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


किरण ने पूर्व पति आमिर के साथ दिए पोज
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में किरण, आमिर खान और बेटे आजाद खान के साथ नजर आ रही हैं। किरण अपने पूर्व पति और बेटे के साथ रोड ट्रिप पर जाते हुए खुशी-खुशी एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आमिर खान भी किरण के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक डॉगी भी दिख रहा है। .
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'लुंगी डांस' गाने को लेकर असहज थे रोहित शेट्टी, बोले- आखिरी मिनट में जोड़ा गया था यह सॉन्ग
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण ने कैप्शन में कही यह बात
किरण राव ने तस्वीर करते हुए लिखा, 'सुंदरी के साथ रोड ट्रिपिंग।' किरण ने बेज स्वेटर और हरे रंग की पैंट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, आमिर खान जैकेट और जींस पहने हुए हैंडसम लग रहे हैं। जबकि, उनके बेटे आजाद ने नीली टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई हैं। किरण की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान ने 2022 में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वह निर्माता के तौर पर लगातार एक्टिव हैं। अभिनेता राजकुमार संतोषी और सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में काम कर रहे हैं। इसके आलावा अभिनेता फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर व्यस्त हैं। आमिर ने इस फिल्म की रिलीज की भी घोषणा कर दी है, जो क्रिसमस 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की कई फिल्में एक साथ फ्लोर पर आने वाली हैं। बैनर के पास 2024 की पहली छमाही में रिलीज के लिए दो फिल्में हैं, पहली- किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' और दूसरी- संजय मिश्रा की 'प्रीतम प्यारे'।

यह भी पढ़ें: Bollywood Stars: विदेशी दूल्हों पर दिल हार बैठीं ये देसी हसीनाएं, लिस्ट में प्रियंका से लेकर प्रीति तक के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed