फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Is Enjoying Her Motherhood Journey Share Her Emotions On Social Media

Kiara Advani: मदरहुड जर्नी को एंज्वॉय कर रही हैं कियारा आडवाणी, पोस्ट में लिखा- तुम मेरी दुनिया…

Sun, 10 Aug 2025 12:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:03 PM IST
सार

हाल ही में कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। वह अब मदरहुड ने नए फेज से गुजर रही हैं। इस फेज को कियारा खूब एंज्वॉय भी कर रही हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए उन्होंने बेटी को लेकर अपने इमोशन शेयर किए हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani Is Enjoying Her Motherhood Journey Share Her Emotions On Social Media
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

विस्तार

कियारा आडवाणी का घर और जिंदगी इस वक्त खुशियों से भरी हुई है। 15 जुलाई को कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बेटी के माता-पिता बने। बेटी के जन्म पर कियारा और सिद्धार्थ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, ‘हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें बेटी हुई।’ हाल ही में कियारा ने अपनी मदरहुड जर्नी को लेकर भी एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। 

विज्ञापन


कियारा ने पोस्ट में लिखे अपने इमोशन 
कियारा आडवाणी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं तुम्हारे डायपर बदलती हूं, तुम मेरी दुनिया बदलो। यह एक फेयर ट्रेड (Trade)है।’ इस पोस्ट के जरिए कियारा अपनी मदरहुड जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस मदरहुड जर्नी में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कियारा का साथ दे रहे हैं। वायरल वीडियो में अक्सर नजर आता है कि वह कियारा का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं।   
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Kiara Advani: 'मेरा सबसे शानदार जन्मदिन', बिटिया के साथ कियारा ने कुछ इस अंदाज में मनाया बर्थडे, स्पेशल है केक 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘वॉर 2’ में नजर आएंगी कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी इन दिनों ब्रेक पर हैं, वह बेटी की परवरिश में समय दे रही हैं। लेकिन जल्द ही वह फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग कियारा पहले कर चुकी थीं। फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। 


अगले साल इस फिल्म में दिखेंगी कियारा 
केजीएफ फेम साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी अगले साल कियारा नजर आएंगी। यह एक मेगा बजट एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। अगले साल मार्च महीने में यह फिल्म रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed