Khushi Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ पार्टी करती नजर आईं खुशी कपूर, शेयर की शानदार तस्वीरें
Vedang Raina: खुशी कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पार्टी की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में खुशी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना भी पोज देते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
खुशी कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन सभी तस्वीरों के अलावा खुशी कपूर ने मुस्कान चनाना, तानिया श्रॉफ और अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में खुशी सभी के साथ जमकर पार्टी करती नजर आ रही हैं। खुशी ने अपनी इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'कल रात...।' खुशी की इन तस्वीरों पर उनके दोस्त ओरी अवत्रमणि उर्फ ओरी ने फायर और लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
खुशी कपूर ने 2023 की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद, उन्होंने 2025 में 'लवयापा' और ओटीटी पर 'नादानियां' जैसी फिल्मों में काम किया। वे आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ 'लवयापा' में और इब्राहिम अली खान के साथ 'नादानियां' में नजर आईं।
यह भी पढ़ें: They Call Him OG: इस दिन रिलीज होगा पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘OG’ का ट्रेलर, निर्माताओं ने की घोषणा
खुशी कपूर के अलावा वेदांग रैना ने भी फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वेदांग एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जिगरा' में नजर आए। 'जिगरा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया और देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर इसे लिखा भी है। करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सौमेन मिश्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है।
यह भी पढ़ें: Vijay Varma: 'हमारे घर एक शानदार नया निर्देशक है, 'विजय वर्मा ने की आर्यन खान की तारीफ; लिखा नोट