फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kho Gaye Hum Kahan Trailer Sidhant Chaturvedi ananya panday film streaming on netflix on this date

KGHK Trailer: डिजिटल युग में रिश्तों के सच से रूबरू कराती है सिद्धांत-अनन्या की 'खो गए हम कहां', ट्रेलर रिलीज

Sun, 10 Dec 2023 07:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 10 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी ओटीटी फिल्म 'खो गए हम कहां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। साथ ही फिल्म की स्ट्रीमिंग की तारीख से भी पर्दा उठ गया है। 
 

विज्ञापन
Kho Gaye Hum Kahan Trailer Sidhant Chaturvedi ananya panday film streaming on netflix on this date
खो गए हम कहां ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'ड्रीम गर्ल 2' के बाद, अनन्या पांडे अपनी आगामी ओटीटी फिल्म 'खो गए हम कहां' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म से जारी किए गए सितारों के लुक पोस्टर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ था। वहीं, अब इसका ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो डिजिटल युग के पहलुओं पर प्रकाश डालता है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन

'खो गए हम कहां' का ट्रेलर जारी

सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म 'खो गए हम कहां' युवाओं की कहानी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि डिजिटल युग में सभी रिश्ते किस तरह से प्रभावित हैं। वहीं, इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। मूवी 26 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। 

विज्ञापन


Samantha: निर्माता बनीं सामंथा, अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दोस्तों की कहानी है 'खो गए हम कहां'

फिल्म का शीर्षक, 'खो गए हम कहां', 2016 की रिलीज 'बार बार देखो' के एक गाने से प्रेरित है, जिसका नेतृत्व सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ ने किया था। तीन दोस्तों की कहानी को चित्रित करने वाली फिल्म 'खो गए हम कहां' अर्जुन वरैन सिंह की पहली निर्देशित फिल्म है। इसे अर्जुन वरैन सिंह, जोया अख्तर और रीमा कागती ने संयुक्त रूप से लिखा है। वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर टाइगर बेबी की जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल के जन्मदिन पर रुमर्ड गर्लफ्रेंड सोनाक्षी ने किया खास पोस्ट, कैप्शन से बढ़ाई हलचल

'खो गए हम कहां' को लेकर उत्साहित सिद्धांत

'खो गए हम कहां' सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों कलाकार जोया अख्तर की फिल्म 'गहराइयां' में साथ काम करते दिखे थे। फिल्म को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि 'फिल्म 'खो गए हम कहां' की वाइब्स फिल्म 'दिल चाहता है' जैसी है। यह डिजिटल युग में एक उभरती हुई फिल्म है। आप कल्पना कीजिए कि 'दिल चाहता है' अगर डिजिटल युग में बनाई गई होती, तो शायद वह यही फिल्म होती। अब चीजें बदल गई हैं... सोशल मीडिया की दस्तक और भी कई चीजें, इस फिल्म में हम उनके बारे में भी बात करेंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed