फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KGF star Yash Wife radhika pandit shares a cute video actor is kidding with son yatharv

Yash: लाख कोशिशों के बाद भी बेटे से अपनी तारीफ नहीं सुन पाए यश, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

Sat, 16 Jul 2022 11:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
KGF star Yash Wife radhika pandit shares a cute video actor is kidding with son yatharv
Yash-Yatharv - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता यश के फैंस की कमी नहीं है। फिल्म 'केजीएफ' के बाद तो उनकी लोकप्रियता में और ज्यादा इजाफा हो गया है। उनके फैंस अपने चहेते स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे। मगर, अपने बेटे के मुंह से तारीफ सुनने के लिए अभिनेता को काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। इतने के बाद भी उन्हें कोई तारीफ मिलती नहीं दिख रही। उल्टा बेटे यथर्व ने अपने पापा को 'बैड बॉय' के खिताब से नवाज दिया है। यश और उनके बेटे की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

राधिका ने साझा किया वीडियो
बता दें कि अभिनेता यश की पत्नी और अभिनेत्री राधिका पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यश अपने बेटे यथर्व से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यथर्व किसी बात पर अपने पिता से नाराज हैं। वहीं यश उनसे पूछते नजर आ रहे हैं,  'डैडा इज ए गुड बॉय'? लेकिन, बेटे नाराजगी जताते हुए मना कर देते हैं। यथर्व अपनी मां को 'गुड गर्ल' बताते हैं। यश की लाख कोशिशों के बाद भी यथर्व इस बात से सहमत नहीं होते कि 'डैडा इज गुड बॉय'। यश जब कहते हैं, 'डैडा इज बेस्ट', 'डैडा इज स्वीट', 'डैडा इज टू गुड' तो यथर्व आखिर में यह बोलते नजर आ रहे हैं, 'डैडा इज ए बैड बॉय'। पिता और बेटे की इस बातचीत पर राधिका हंसती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फैसला आ गया...'
बता दें कि यश की पत्नी ने इस वीडियो को साझा करते हुए बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'फैसला आ गया !!!' इस वीडियो पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'यह मम्माज बॉय है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रॉकी भाई गुड बैड बॉय हैं।' बता दें कि वीडियो में यश का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। सिर्फ आवाज नजर आ रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)

विज्ञापन

2016 में हुई थी शादी
बता दें कि अभिनेता यश और राधिका वर्ष 2016 में विवाह बंधन में बंधे थे। इनके दो बच्चे हैं। बेटा यथर्व और बेटी आर्या। अक्सर राधिका फैंस के साथ सोशल मीडिया पर फैमिली फोटोज साझा करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed