फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Keerthy Suresh to cast in new Untitled Romantic Comedy Film after baby john reports

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश के हाथ लगी नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म! नए अवतार में नजर आएंगी अभिनेत्री

Wed, 19 Mar 2025 12:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 19 Mar 2025 12:20 AM IST
सार

कीर्ति सुरेश आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आई थीं। अब खबर है कि वह जल्द ही एक और नई बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगी। 

विज्ञापन
Keerthy Suresh to cast in new Untitled Romantic Comedy Film after baby john reports
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial

विस्तार

कीर्ति सुरेश ने वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, अब अभिनेत्री की नई फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि वह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।।

विज्ञापन

नए अवतार में नजर आएंगी अभिनेत्री
हालांकि कीर्ति की नई फिल्म पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री को एक अनटाइटल्ड रोमांटिक-कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया है। फिल्मफेयर के अनुसार, फिल्म के निर्माता कीर्ति सुरेश के साथ काम करने के इच्छुक हैं। अगर बातचीत सफल होती है तो फिल्म में एक नए अवतार में नजर आएंगी। अभिनेत्री एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी जो मजेदार और मनोरंजक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों के बारे में जानकारी गुप्त रखी गई
निर्माता फिलहाल शीर्षक, कहानी और कलाकारों के नामों को गुप्त रख रहे हैं। कीर्ति के पास दो रोमांचक तमिल प्रोजेक्ट भी हैं- रिवॉल्वर रीटा और कन्निवेदी। बेबी जॉन की बात करें तो यह इंस्पेक्टर सत्या वर्मा (वरुण धवन) की कहानी है, जिसे बेबी जॉन के नाम से जाना जाता है। सत्या अपनी बेटी खुशी (जारा ज्याना) और अपने पुराने दोस्त राम सेवक (राजपाल यादव) के साथ केरल में एक शांतिपूर्ण जीवन जीता है। हालांकि, उसकी शांत जिंदगी में तब बदलाव आता है जब खुशी की शिक्षिका, जिसका किरदार वामिका गब्बी ने निभाया है, एक उग्र और निर्दयी इंस्पेक्टर के रूप में उसकी छिपी हुई पहचान को उजागर करती है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
यह कहानी दर्शकों को छह साल पहले ले जाती है, बेबी जॉन शादीशुदा था और बाबर शेर (जैकी श्रॉफ) के खिलाफ लड़ रहा था, जो युवा महिलाओं का शोषण करने वाला एक शक्तिशाली व्यक्ति है। कहानी तब शुरू होती है, जब बेबी जॉन अपनी पत्नी मीरा (कीर्ति सुरेश) के लिए न्याय चाहता है और शोषण और भ्रष्टाचार से लड़ने की यात्रा पर निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed