Tiger Shroff: एक्टर टाइगर श्रॉफ का वीडियो वायरल, बिना मास्क फोटो खिंचवा रहे फैन से कही यह बात...
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म हीरोपंती 2 आने वाली है। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म हीरोपंती 2 आने वाली है। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। उन्होंने इस फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी सुनाई थी। वैसे भी टाइगर श्रॉफ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने एक प्रशंसक से प्यार से दूर हटने के लिए कह रहे हैं। इस फैन ने अपने फेस पर मास्क नहीं लगा रखा था।
दरअसल, टाइगर श्रॉफ कहीं से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे। तभी उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले दिखे। कई लोगों ने उनकी कार के करीब जाकर उनके साथ सेल्फी ली। एक व्यक्ति बिना मास्क पहने उनकी कार के करीब पहुंचा और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ चिपकर सेल्फी लेने लगा। इस दौरान उन्होंने बड़ी ही विनम्रता से इस व्यक्ति को उचित दूरी बनाये रखने और पीछे हटने की सलाह दी। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
हालांकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि टाइगर श्रॉफ बड़ी ही शालीनता के साथ अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं। वह किसी को भी फोटो खिंचवाने को लेकर निराश नहीं कर रहे हैं। एक्टर टाइगर श्राफ ने फिल्म हीरोपंती से ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अपने एक्शन के लिए उन्हीं इसी फिल्म से पहचान मिल गई थी। फिल्म ‘हीरोपंती 2’ फिल्म हीरोपंती का सीक्वल है।