Amitabh Bachchan: अजिताभ बच्चन ने बिग बी के दिमाग में बोए थे अभिनय के बीज, अभिनेता ने भाई को दिया श्रेय
हाल ही में, कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में अमिताभ बच्चन ने अपने भाई अजिताभ बच्चन को याद किया है और बताया है कि फिल्मी दुनिया में आने का श्रेय वह अपने भाई अजिताभ को देना चाहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजिताभ बच्चन ने बिग बी के दिमाग में बोए थे अभिनय के बीज
अमिताभ बच्चन ने हाल ही कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन में खुलासा किया कि उनके भाई अजिताभ बच्चन ने उनके दिमाग में 'अभिनय' के बीज बोए थे और अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में आने का श्रेय उन्हें दिया था। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के नए एपिसोड में, अमिताभ ने अपने भाई को याद किया है। बिग बी ने अजिताभ के बारे में खुलकर बात की और कहा, “ देखिए मैं आपको बताता हूं, जैसे भाई बहनों में या दो भाइयों का रिश्ता होता है ना, जो छोटा होता है , उसके लिए सभी एक सुरक्षिय पर्यावरण का निर्माण करते हैं।
भाई को दिया फिल्मी दुनिया में आने का श्रेय
अभिनेता ने बताया कि उनका एक छोटा भाई भी है और उनके बीच 5-6 साल का अंतर है। उन्होंने याद किया कि कैसे उन्हें हमेशा अपने छोटे भाई-बहन की रक्षा करने की जिम्मेदारी का अहसास होता था और दिलचस्प बात यह है कि यह उनके छोटे भाई ही थे, जिन्होंने फिल्मों की दुनिया में प्रवेश करने के उनके फैसले में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
ऐसे हुआ था करियर का आगाज
बिग बी ने बताया कि अजिताभ ने उनसे कहा था, 'देखो तुम्हें फिल्मों में जाना चाहिए।' अभिनेता ने आगे कहा, “ उस समय हम लोग कोलकाता में नौकरी कर रहे थे। उस समय अजिताभ ने हमारी तस्वीर ली और एक कॉन्टेस्ट में भेज दिया। अभिनेता ने खुलासा किया कि भले ही उन्हें प्रतियोगिता में रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन अजिताभ ने उनके दिमाग में फिल्मी दुनिया में आने का विचार सफलतापूर्वक डाल दिया था। बिग बी ने तब खुलासा किया कि इस घटना के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।