KBC 14: बिग बी ने किया तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ा सवाल,क्या जवाब दे पाएंगी हॉट सीट पर विराजमान दृष्टि
पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में अमिताभ बच्चन ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ा एक सवाल पूछा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसमें कोई दो राय नहीं है कि वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा मशहूर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी दर्शकों की पहली पसंद है। इसकी पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि शो का हर किरदार घर-घर में प्रसिद्ध है। बहुत सारे किरदारों के शो छोड़ने के बाद भी लोगों के बीच इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ है और यह किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बना रहता है। आज इसके खबरों में आने की वजह पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' से जुड़ी है। दरअसल, हाल ही के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर विराजमान कंटेस्टेंट से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ा एक सवाल पूछा है।
शुक्रवार को प्रसारित हुए 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के एपिसोड में 10 हजार के पड़ाव के लिए हॉट सीट पर बैठीं डॉक्टर दृष्टि से पॉपुलर सिटकॉम से जुड़ा सवाल पूछा गया। दरअसल, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने खेल को तेजी से आगे बढ़ाते हुए दृष्टि से एक मजेदार सवाल पूछा। 10 हजार रुपये के सवाल के लिए अमिताभ बच्चन ने दृष्टि से पूछा- टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'सीआईडी' में, कौन सा मुख्य किरदार कॉमन है? इस सवाल के साथ दृष्टी को चार ऑप्शन दिए गए थे,जिसमें से एक दया था।
rahmastra 2: क्या बाहुबली 2 से इंस्पायर्ड होगी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2'? आया देव से जुड़ा बड़ा अपडेट
Bollywood Celebs: मुंबई की सड़कों पर दिखे सितारे, कोई जिम के बाहर तो कोई एयरपोर्ट पर हुआ स्पॉट, देखें तस्वीरें
डॉक्टर दृष्टि गुजराती हैं, जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा की 'क्या वह एक बार अपने मुंह से यह डायलॉग बोलकर दिखा सकती हैं?' दृष्टि ने अमिताभ बच्चन की यह डिमांड पूरी करते हुए दयाबने का यह डायलॉग बोलकर दिखाया। इतना ही नहीं दृष्टि ने अमिताभ बच्चन के साथ दया बेनको लेकर ढेर सारी बातें भी कीं।
Ranveer Singh: मारकेश फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह ने मचाई धूम, 'गली बॉय' के रैप पर जमकर थिरके अभिनेता