{"_id":"64fc2ff60d8d2a51370c068c","slug":"kartik-aaryan-will-start-shooting-for-aashiqui-3-next-year-big-update-about-film-read-here-in-detail-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aashiqui 3: अगले साल 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashiqui 3: अगले साल 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
Sat, 09 Sep 2023 02:12 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:12 PM IST
सार
एक्टर कार्तिक आर्यन 'आशिकी 3' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
अगले साल शुरु होगी फिल्म की शूटिंग
अनुराग बसु के निर्देशन बन रही 'आशिकी 3' की शूटिंग अगले साल जनवरी के आखिर में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म के संगीत और प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। इससे पहले आशिकी फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में हिट रही थीं। वर्ष 1990 में रिलीज राहुल राय और अनु अग्रवाल अभिनीत फिल्म आशिकी के गाने सुपरहिट हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 में आई इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फिल्म में आए नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आखरी बार 'सत्यप्रेम की कथा' में सत्तू यानी सत्यप्रेम के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।यह भी पढ़ें- Akshay Kumar Birthday: दर्शकों का राउडी, प्रोड्यूसर्स का पृथ्वीराज, समझिए अक्षय की आने वाली फिल्मों का राज
Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल 2 की सफलता से झूमे आयुष्मान खुराना, फैंस के लिए खास पार्टी का किया इंतजाम