{"_id":"675803c7330f38129b0d8810","slug":"kartik-aaryan-reveals-he-wont-get-industry-support-despite-bhool-bhulaiyaa-3-success-as-per-report-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: भूल भुलैया 3 की सफलता के बावजूद कार्तिक आर्यन को नहीं मिला किसी का समर्थन, बोले- मुझे संघर्ष...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: भूल भुलैया 3 की सफलता के बावजूद कार्तिक आर्यन को नहीं मिला किसी का समर्थन, बोले- मुझे संघर्ष...
Tue, 10 Dec 2024 02:40 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:40 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का आनंद ले रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की सफलता के बाद भी कार्तिक को किसी के समर्थन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म की आपार सफलता के बावजूद भी अभी भी कार्तिक को काफी संघर्ष करना बाकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कार्तिक के लिए उनके दर्शक रखते हैं मायने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, कार्तिन ने स्टारडम के लिए अपने रास्ते को बनाने में आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। कार्तिक ने कहा कि भूल भुलैया 3 जैसी बड़ी हिट देने के बाद भी, उन्हें अपनी भविष्य की फिल्मों के लिए फिल्म उद्योग से किसी भी तरह के समर्थन की उम्मीद नहीं है। उनके लिए उनके दर्शक मायने रखते हैं, ना कि फिल्म इंडस्ट्री के वे लोग जो उन्हें ठोकर खाने का इंतजार करते देखना चाहते हैं।

कार्तिक को खुद पर है भरोसा
कार्तिक ने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अपना रास्ता खुद बनाया है। कार्तिक ने कहा, "मैं एक अकेला योद्धा हूं। आज आप जो घर देख रहे हैं मैंने इसे अपने पैसों से खरीदा है। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए पागलों की तरह संघर्ष किया है और यह अभी भी खत्म नहीं हुआ है। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि मुझे आगे की राह के लिए कोई इंडस्ट्री सपोर्ट नहीं मिलेगा और मैं इस बात को स्वीकार कर चुका हूं कि भूल भुलैया 3 में एक बड़ी हिट देने के बावजूद, कोई भी मेरे पीछे नहीं आएगा। मुझे अभी भी अपनी अगली फिल्म के लिए संघर्ष करना है।"

कार्तिक को नहीं चाहिए किसी समर्थन
कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि हर कोई इसे महसूस कर सकता है। अपने सफर में मैं कुछ बेहतरीन लोगों से मिला हूं, लेकिन यह एक बड़ा वर्ग है और मैं कभी भी उनका दिल नहीं जीत पाऊंगा। मुझे उन्हें जीतने की कोई इच्छा नहीं है। मैं केवल अपने दर्शकों का दिल जीतना चाहता हूं। क्योंकि वे ही एकमात्र लोग हैं, जो मेरा समर्थन करते हैं। मुझे बस यही चाहिए।"
Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 ने साउथ की कई फिल्मों को दी पटकनी, जानिए कितने करोड़ रुपये रही इन फिल्मों की कमाई