फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor shares rare pic from Awara premiere with Lata Mangeshkar Raj Kapoor Shashi Kapoor Nargis

सोशल मीडिया: करिश्मा कपूर ने शेयर की दिवंगत लता मंगेशकर की बेहद पुरानी तस्वीर, फिल्म आवारा से है संबंध...

Mon, 07 Feb 2022 05:33 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लता मंगेशकर के साथ राज कपूर, शशि कपूर और नगरिस दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया।

विज्ञापन
Karisma Kapoor shares rare pic from Awara premiere with Lata Mangeshkar Raj Kapoor Shashi Kapoor Nargis
लता मंगेशकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लता मंगेशकर के साथ राज कपूर, शशि कपूर और नगरिस दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर फिल्म जगत से लेकर राजनीति जगत के मशहूर हस्तियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)



दरअसल, करिश्मा कपूर ने  'आवारा' (1951) के प्रीमियर से एक दुर्लभ तस्वीर साझा करके लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। तस्वीर में उनके दादा राज कपूर, युवा शशि कपूर और नरगिस स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बगल में खड़े हुए हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा "दादाजी की आवारा के प्रीमियर पर एक साथ इतने सारे दिग्गज। रेस्ट इन ग्लोरी लता जी। द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया।" गौरतलब है कि करिश्मा कपूर पर फिल्माए गए कई हिट गाने लता मंगेशकर ने गाए हैं। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने के लिए जावेद अख्तर, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, शंकर महादेवन जैसे बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन में शामिल हुए। लता मंगेशकर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्निन दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed