फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan Talks About her Fitness Says I Want to Keep Working All My Life

Kareena Kapoor: पूरी जिंदगी काम करना चाहती हैं करीना कपूर, बताया, अपनी फिटनेस का राज

Thu, 03 Apr 2025 12:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Apr 2025 12:22 AM IST
सार

Kareena Kapoor Khan Fitness Secret: करीना कपूर खान ने हाल ही में रजुता दिवेकर की किताब के विमोचन के दौरान अपनी फिटनेस का राज बताया। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Talks About her Fitness Says I Want to Keep Working All My Life
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बुधवार को अपनी फिटनेस और जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। 44 साल की करीना ने कहा कि वह हमेशा फिट रहना चाहती हैं, ताकि बुढ़ापे में भी काम और पारिवारिक जीवन का आनंद ले सकें। यह बात उन्होंने अपनी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की किताब 'द कॉमनसेंस डाइट' के विमोचन के अवसर पर कही।
विज्ञापन

Raghav Juyal: कॉमेडी करते-करते कैसे खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, बोले- 'इतने प्रोफेशन बदल चुका हूं...'
विज्ञापन


मेरे लिए उम्र महज एक नंबर: करीना
करीना ने कहा कि वह किसी की मदद या बैसाखी के बिना अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "उम्र मेरे लिए बस एक नंबर है। मैं फिट रहना चाहती हूं, ताकि 70 या 75 की उम्र में भी सेट पर जा सकूं। मुझे पूरी जिंदगी काम करना है। अपने नाती-पोतियों को उठाने के लिए भी ताकत चाहिए। इसके लिए रुजुता की सलाह से सही खाना खाती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Sreeleela: कार्तिक आर्यन की फिल्म से आउट हुईं श्रीलीला, इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने छीना रोल

फिट रहने के लिए क्या करती हैं करीना?
करीना का मानना है कि अच्छा खाना, योगा और थोड़ी एक्सरसाइज आपको अंदर से अच्छा महसूस कराते हैं। इस पर बात करते हुए करीना ने कहा,  "जिंदगी और उम्र मेरे लिए यही है। मैं इसे पसंद करती हूं। मैं घी और खिचड़ी खाती हूं, थोड़ा वेट ट्रेनिंग करती हूं, सूर्य नमस्कार करती हूं। बोटॉक्स या स्किन ट्रीटमेंट से ज्यादा मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा है।" करीना ने आगे कहा, "खुद पर भरोसा ही सबकुछ है। हर दिन खुद को हौसला देो, तो लोग भी आप पर भरोसा करेंगे।" उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह के जन्म के बाद की बात भी साझा की। 2021 में जेह के जन्म के बाद उनका वजन 25 किलो बढ़ गया था। एक पल को उन्हें लगा कि फिर से मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन तुरंत खुद को संभाला।

अभिनेत्री को खिचड़ी को बहुत पसंद
करीना ने आगे कहा, "बचपन में जब मैं गोल-मटोल थी तब भी खाना मेरा दोस्त था। मैंने कभी भूखे रहने की कोशिश नहीं की। चिप्स का पैकेट देखकर भी खुश हो जाती थी। करीना को खिचड़ी बहुत पसंद है। इस बारे में उन्होंने कहा, "यह मेरा कम्फर्ट फूड है। तीन दिन खिचड़ी न खाऊं तो मन करने लगता है। मैं हफ्ते में पांच दिन भी इसे खा सकती हूं।" कपूर खानदान में खाने का शौकीन माना जाता है। करीना ने इस पर कहा, "हम सब साथ बैठते हैं, खाते हैं, बातें करते हैं। खाना अच्छा हो तो बातें और मजेदार होती हैं। पाया सूप हमारा फेवरेट है। ये हमारे लिए गोल्डन डिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed