फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan spoke about the correct pronunciation of Karisma Kapoor name suggested an easier option

Kareena Kapoor Khan: करिश्मा के नाम के सही उच्चारण को लेकर करीना ने की खुलकर बात, सुझाया आसान विकल्प

Sun, 21 Apr 2024 12:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Apr 2024 12:44 PM IST
सार

करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा की एक नामचीन अदाकारा हैं। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थीं। कई लोगों को करिश्मा के नाम का सही उच्चारण करने में कठिनाई होती है। एक इंटरव्यू में उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान ने इस पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan spoke about the correct pronunciation of Karisma Kapoor name suggested an easier option
करिश्मा कपूर, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन कलाकार दिए हैं। राज कपूर से शुरू हुई इस परंपरा को वर्तमान में रणबीर कपूर और करीना कपूर खान आगे बढ़ा रहे हैं। एक वक्त पर करीना की बड़ी बहन करीश्मा कपूर ने भी इंडस्ट्री में राज किया था। वे अपने दौर की उन चुनिंदा सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्हें अभिनेताओं जैसा स्टारडम मिला था। लंबे समय तक पर्दे से दूर रहने के बाद हाल ही में वे 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। ऐसे में एक बार फिर से करिश्मा का नाम सुर्खियां में आ गया है। उनके नाम के उच्चारण को लेकर लोगों को हो रहे भ्रम पर करीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

War 2 Hrithik Look: ऋतिक का लुक लीक होने से यशराज फिल्म्स में हलचल, तस्वीरों पर पाबंदी के नियम पर सवाल

विज्ञापन

करीना ने दिया यह सुझाव

दरअसल, लंबे समय से फैंस और मीडिया करिश्मा कपूर के नाम का उच्चारण 'करिस्मा' या 'करिश्मा' के रूप में करते रहे हैं। अब उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान ने अभिनेत्री के नाम को लेकर फैले भ्रम पर से पर्दा हटाया है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान इस विषय पर मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका नाम लेने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप उन्हें लोलो के नाम से संबोधित करें।

ये है करिश्मा के नाम का सही उच्चारण

बहन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि काफी लोग करिश्मा के नाम का सही उच्चारण नही कर पाते। उनके नाम का सही उच्चारण 'करिज्मा' है, जिसका अर्थ चमत्कार होता है। उन्होनें आगे कहा,"मुझे लगता है कि उन्हें इससे कोई समस्या नही है। उनके लिए लोगों का प्यार और भावनाएं ज्यादा महत्व रखती हैं। 

विज्ञापन

'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ आएंगी नजर
करीना हाल हीं में फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं, जिसमें कृति सैनन,तब्बू , दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अभिनय किया था। राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स पर अच्छा प्रदर्शन किया था।  इसके अलावा वह अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाली हैं, जो निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवी कड़ी होगी। इस फिल्म में अजय और करीना के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसके साथ ही करीना 'वीरे दी वेडिंग 2' से भी जुड़ी हैं, जो इस साल जून के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 
Manav Kaul: इंदौरी पोहे के शौकिन हैं अभिनेता मानव कौल, फिट रहने के लिए खाते हैं सलाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed