फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan And Amrita Arora tested positive for coronavirus Both of them had violated COVID norms

Kareena Kapoor Corona Positive: बेबो और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित, दोनों पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

Mon, 13 Dec 2021 04:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan And Amrita Arora tested positive for coronavirus Both of them had violated COVID norms
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : ट्विटर/ANI

इस समय कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन की वजह से देश भर में एक बार फिर से कोरोना फैलने का डर सताने लगा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने कोविड19 का परिक्षण करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।आरोप है कि दोनों अभिनेत्रियां कोविड मानदंडो का उल्लंघन किया है और हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुई थी। खबरों के मुताबिक, फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने के मौके पर करण जौहर ने एक पार्टी रखी थी। करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ इस पार्टी में शामिल हुई थी। फिलहाल, बीएमसी की तरफ से करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आए सभी लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं और हाल ही में हुई करण जौहर की पार्टी में भी दोनों शामिल हुई थी। ऐसे में करीना और अमृता से कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। न्यूज एजेंसी एएनआइ की तरफ से दोनों अभिनेत्रियों के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना दी गई है। हालांकि दोनों अभिनेत्रियों की तरफ से अभी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी देश में बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के साथ अब आंध्रप्रदेश और चंडीगढ़ में भी ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं।  देश में अब तक 38 लोग कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर देश में कोरोना को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed