{"_id":"5e3543618ebc3e8d430487eb","slug":"karan-johar-will-produce-netflix-new-web-series-what-the-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लव गुरु' बने करण जौहर, इस शो के जरिए सिखाएंगे खुद से प्यार करना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लव गुरु' बने करण जौहर, इस शो के जरिए सिखाएंगे खुद से प्यार करना
Sat, 01 Feb 2020 02:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
karan johar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के सबसे बड़ी निर्माता और निर्देशक कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के मालिक करण जौहर अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एक ऐसा शो लेकर आए हैं, जिसमें वह एक लव गुरु का किरदार निभाएंगे। इस शो में वह ऐसे लोगों के अंदर प्रेम की जोत जगायेंगे, जो प्यार से बहुत दूर निकल चुके हैं, या फिर खुद अपने आप से प्यार नहीं करते।
विज्ञापन
वैसे तो यह साल नेटफ्लिक्स के लिए भारत में बहुत अच्छा नहीं रहा है। शुरुआत में ही सबसे बड़ा कलंक नेटफ्लिक्स को 'घोस्ट स्टोरीज' के रूप में लगा, जिसका हिस्सा खुद करण जौहर भी हैं। उसके बाद नेटफ्लिक्स की 'जामताड़ा : सबका नंबर आएगा' एक वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसको भी दर्शकों ने भारत में खास पसंद नहीं किया। इसके बाद जनवरी में ही नेटफ्लिक्स का करण जौहर जैसे एक बड़े नाम के साथ यह तीसरा मौका है, जब वह कोई वेब सीरीज को भारत में रिलीज कर रहा है।
विज्ञापन
करण जौहर की इस नई वेब सीरीज का 'व्हाट द लव!' है, जिसमें करण जौहर के प्यार जगाने के तरीके में हिंदी सिनेमा के कुछ सितारे अली फजल, अर्जुन कपूर, सनी लियोनी आदि उनका साथ देंगे। वैसे तो यह पहला मौका नहीं है जब करण जौहर किसी शो में एक होस्ट की भूमिका निभाएंगे। इसके पहले भी वह खुद के शो 'कॉफी विद करण' से सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेकिन इस शो की खास बात यह है कि इस शो में प्रेमियों का मिलन होगा, जबकि 'कॉफी विद करण' मैं वह जानी-मानी हस्तियों का इंटरव्यू करते थे।
विज्ञापन