{"_id":"b588f5ec-e3d0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"karan-johar-to-play-a-gay-villain-in-mombay-velvet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पर्दे पर गे का किरदार करेंगे करन जौहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब पर्दे पर गे का किरदार करेंगे करन जौहर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
करन जौहर का गे किरदारों से गहरा नाता रहा है। उनकी कई फिल्में गे किरदारों को अलग-अलग ढंग से दर्शाती रही हैं। जब करन जौहर पहली बार ऐक्टिंग करने जा रहे हैं तो उनका किरदार एक गे का ही होगा।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप की फिल्म 'बांबे वेलवेट' में करन जौहर ऐक्टिंग का डेब्यू करने जा रहे हैं। अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में करन जौहर एक विलेन गे के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
यह एक बिजनेसमैन का किरदार होगा। वह एक समलैंगिक विलेन की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका में है।
यह पहली बार होगा जब करन जौहर किसी फिल्म में ऐक्टिंग करने जा रहे हैं।
करन जौहर ने अपनी कॉमेडी फिल्मों में अलग-अलग चरित्रों से समलैंगिक व्यक्तियों की ऐक्टिंग करवायी है। 'बांबे टाकीज' फिल्म में उन्होंने गे पर एक गंभीर कहानी बनायी थी।
विज्ञापन