फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan johar shelved film Screw Dheela with Tiger Shroff as he demanded rupees 30 crore fees as per Report

Screw Dheela: ‘स्क्रू ढीला’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने मांगी इतनी फीस, सुनते ही करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 09 Nov 2022 10:55 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Nov 2022 10:55 AM IST
सार

फिल्म ‘स्क्री ढीला’ की घोषणा के बाद से ही इस एक्शन एंटरटेनर को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। हालांकि, बाद में यह खबरें भी सामने आई थीं कि मेकर्स ने इस फिल्म को टाल दिया है।

विज्ञापन
Karan johar shelved film Screw Dheela with Tiger Shroff as he demanded rupees 30 crore fees as per Report
करण जौहर,टाइगर श्रॉफ - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कुछ समय पहले ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी एक बिग बजट फिल्म का एलान किया था। फिल्म ‘स्क्री ढीला’ की घोषणा के बाद से ही इस एक्शन एंटरटेनर को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। हालांकि, बाद में यह खबरें भी सामने आई थीं कि मेकर्स ने इस फिल्म को टाल दिया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेकर करण जौहर ने इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। खबरों की मानें तो इस फैसले की वजह कोई और नहीं बल्कि खुद फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता टाइगर श्रॉफ हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि टाइगर ने फिल्म के लिए काफी मोटी फीस की मांग की है, जिस पर करण जौहर ने अपनी असहमति जाहिर की है। 

विज्ञापन

 Gangubai Kathiawadi: देश ही विदेश भी हिट है आलिया भट्ट का स्टाइल, गंगूबाई बन रैंप वॉक करती दिखीं मॉडल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद करण जौहर टाइगर के साथ एक फुल-ऑन एक्शन फिल्म करने के लिए काफी उत्सुक थे। वहीं, अभिनेता भी इसे लेकर काफी उत्साहित थे। लेकिन वह फिल्म की फीस को लेकर करण के साथ चर्चा नहीं करना चाहते थे। हालांकि, जब बाद में एक्टर की टीम ने फीस को लेकर बात की तो उन्हों करण को बताया कि फिल्म के लिए टाइगर की फीस 30 करोड़ रुपये होगी।

 Abhishek Bachchan: शुरुआती दिनों में किंग खान ने दी थी अभिषेक को सलाह, आज तक उसी पर अमल कर रहे हैं अभिनेता

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि करण ने टाइगर की टीम को इसे लेकर समझाने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि महामारी और मंदी के बाद कोई भी निर्माता इतनी बड़ी स्टार फीस वहन नहीं कर सकता। लेकिन अभिनेता की टीम की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि एक्टर इससे कम में फिल्म नहीं करेंगे। ऐसे में करण जौहर के पास फिल्म को टालने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Har Har Mahadev: फिल्म के खिलाफ जारी विरोध पर मेकर्स ने दी सफाई, बयान जारी कर दर्शकों के साथ हिंसा की निंदा की

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed