इस कमरे में रहेंगे करण जौहर के बच्चे, सुपरस्टार की बीवी ने किया डिजाइन
गौरी के साथ करण ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरो में करण ने अपने बच्चों के कमरे को दिखाया जिसे गौरी खान ने बड़ी ही खूबसूरती से डिजाइन किया है। गौरी एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं और बॉलीवुड के कई सितारों के घर डिजाइन कर चुकी हैं।
अपने बच्चों की नर्सरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करण ने लिखा, 'मेरे बच्चों की नर्सरी जो गौरी ने बहुत प्यार से डिजाइन किया है। यह सबसे खूबसूरत जगह है।'
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
The detailing of the baby nursery....designed with love and care by @gaurikhan
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
करण 7 फरवरी को सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद ट्विटर पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी और अपने बच्चों के नाम भी बताए। करण ने अपने बेटे का नाम यश अपने पिता के नाम पर रखा, वहीं अपने बेटी का नाम उन्होंने रूही रखा जो उनकी मां हीरू से बना है।