फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Reaction on Deepika Padukone Ranveer Singh trolling in first episode of Koffee With Karan 8

KWK8: शो में आने के बाद हुई दीपिका-रणवीर की ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बहुत गुस्सा आया

Thu, 14 Dec 2023 11:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Dec 2023 11:22 AM IST
सार

हालिया एपिसोड में अर्जुन कपूर ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों की असफलता पर बात की तो आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या के साथ डेटिंग को लेकर फैली अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Karan Johar Reaction on Deepika Padukone Ranveer Singh trolling in first episode of Koffee With Karan 8
रणवीर-दीपिका-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने चर्चित चैट शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन को लेकर चर्चा में हैं। शो में इस बार अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर उनके मेहमान बने हैं। बता दें कि इस बार के सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए थे। इस दौरान दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए और उस पर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब इस पूरे मसले पर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


करण जौहर ने जताई नाराजगी
हालिया एपिसोड में अर्जुन कपूर ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों की असफलता पर बात की तो आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या के साथ डेटिंग को लेकर फैली अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, करण जौहर ने पहले एपिसोड पर हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि दीपिका और रणवीर सिंह वाले एपिसोड को मिले रिएक्शन से उन्हें बेहद नाराजगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mohit Malik: मोहित मलिक ने की 'चमक' के निर्देशक की जमकर तारीफ, बोले- उनके दिल में पंजाब बसता है

निर्देशक ने की एपिसोड की तारीफ
करण जौहर ने कहा कि उनके हिसाब से ये सबसे ज्यादा ईमानदार और दिल छू लेने वाला एपिसोड था, जो उन्होंने दीपिका-रणवीर के साथ किया। उन्होंने आगे कहा, इस एपिसोड पर मिली प्रतिक्रिया पर मुझे काफी गुस्सा आया। मुझे लगता है कि हम तीनों ने कई भावनाएं साझा की थीं। लेकिन, इन पर नेगेटिव रिएक्शन आए। मुझे लगता है कि ये हमारे शो का बेस्ट एपिसोड था'।
Karan Johar: लैंगिकता और फैशन सेंस पर सवाल उठाने वाले ट्रोल्स पर फूटा करण जौहर का गुस्सा, बोले- तुम लोग कौन...

लोगों को दी ये सलाह
करण जौहर ने दीपिका-रणवीर को लेकर कहा, 'उन्होंने काफी बातें कीं और सारी बातें बहुत ईमानदारी से रखीं। और फिर उनके बारे में लोगों ने कुछ भी बकवास कीं। मैं बकवास करने वालों से कहता हूं, 'आप किसी और की निजी जिंदगी और शादी के बारे में क्या जानते हैं?' मैं उनसे कहना चाहता था कि अपने घर पर देखो ना और अपना मुंह बंद रखो'। इसके अलावा करण जौहर ने अपनी 'सेक्सुअल शेमिंग' और सिंल पेरेंट होने और अपनी फैशन चॉइस को लेकर भी बात की। 
KWK 8: अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में या सिचुएशनशिप में हैं आदित्य? अभिनेता बोले- मैं तय नहीं कर पा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed