फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Introduces New Johar Family New Member Nugget Johar Shares Photos with Kids

Karan Johar: करण जौहर ने परिवार के नए सदस्य 'नगेट जौहर' से मिलवाया, शेयर की तस्वीरें

Tue, 03 Jun 2025 08:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Jun 2025 08:45 PM IST
सार

Johar Family New Member Nugget: करण जौहर ने आज सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके बच्चे ने घर के नए सदस्य से मिलवाया और तस्वीरें भी शेयर कीं।

विज्ञापन
Karan Johar Introduces New Johar Family New Member Nugget Johar Shares Photos with Kids
नगेट के साथ रूही और यश जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

विस्तार

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने प्रशंसकों को अपने परिवार के एक नए सदस्य से मिलवाया। यह नया सदस्य एक डॉग है। इसका नाम उन्होंने नगेट जौहर रखा है। 
विज्ञापन

 

करण का पोस्ट
करण ने इंस्टाग्राम पर नगेट के साथ अपने बच्चों की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, 'वह 6 महीने से हमारे साथ है और उसने हमें बहुत खुशी और बहुत प्यार दिया है ... हम चाहते हैं कि आप हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलें ... #नगेटजौहर। प्रशंसकों और सेलिब्रिटीज ने नगेट की तारीफ की और उसे बहुत प्यारा बताया। 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स के कमेंट्स
एक्टर वीर पहाड़िया ने लिखा, 'नगेट और मोमो सबसे अच्छे दोस्त हैं', सोनाली बेंद्रे ने लिखा., 'को फॉलो करो', सोफी चौधरी, अर्जुन बिजलानी, जोया अख्तर और महीप कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। रवीना टंडन ने लिखा, 'बहुत प्यारा।' अनन्या पाडें ने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ' और सुवीर सरन ने लिखा, 'कितने अनमोल तीन रत्न। और आप जैसे व्यक्ति को पाकर वे भाग्यशाली हैं।'
विज्ञापन

करण का वर्कफ्रंट
करण जौहर एक नए रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' को होस्ट करने जा रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून से स्ट्रीम होगा। यह शो नीदरलैंड के रियलिटी शो 'डी वेराडर्स' का भारतीय संस्करण है। इसमें 20 सेलिब्रिटी प्रतियोगी होंगे। इस शो में महीप कपूर, आशीष विद्यार्थी, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, उर्फी, रफ्तार, और जैस्मीन भसीन नजर आएंगी। यह शो राजस्थान के जैसलमेर में एक शानदार महल में शूट हुआ है। शो में 20 खिलाड़ी एक महल में इकट्ठा होंगे, जिनमें से तीन को करण जौहर गुप्त रूप से 'गद्दार' चुनेंगे। इन गद्दारों का काम बाकी खिलाड़ियों को एक-एक करके बाहर करना होगा, बिना अपनी पहचान उजागर किए। विजेता को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। नए एपिसोड हर गुरुवार रात 8 बजे आएंगे।

यह भी पढ़ें: IPL Final 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन ने किया परफॉर्म, बेटों ने दिया साथ; भारतीय सेना को सम्मान

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed