फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar emotional note to Apoorva Mehta celebrates 20 years of strong bond Dharma Production

Karan Johar: करण जौहर का अपूर्व मेहता के नाम भावुक नोट, 20 वर्ष के मजबूत बंधन को किया सेलिब्रेट

Sun, 31 Dec 2023 11:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 31 Dec 2023 11:41 PM IST
सार

करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता के नाम एक हार्दिक नोट लिखा। साथ ही 20 वर्ष के साथ के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
Karan Johar emotional note to Apoorva Mehta celebrates 20 years of strong bond Dharma Production
करण जौहर-अपूर्व मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस वर्ष रिलीज हुई और सभी का दिल जीत लिया। करण जौहर द्वारा निर्देशित, फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। फिल्म ने दर्शकों से बेशुमार प्यार अर्जित किया। साथ ही इसने रिवर टू रिवर फ्लोरेंस इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फिल्म पुरस्कार जीता है। करण जौहर के लिए यह वर्ष सफल और घटनापूर्ण रहा और उन्होंने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने दोस्त और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता को एक हार्दिक नोट लिखा।

विज्ञापन

करण जौहर का भावुक नोट

करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता के साथ एक तस्वीर साझा की। फिल्म निर्माता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जब मेरे पिता का 2004 में निधन हो गया... उन्होंने एक ऐसा शून्य छोड़ दिया जिसे शायद कभी नहीं भरा जा सकता... भावनात्मक आवेग में मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त अपूर्व को फोन किया, जो यूके में रहते थे और अपनी पत्नी बिजल के साथ बहुत थे। मैंने कहा कि मुझे तुम्हारी जरूरत है। मेरे पिता के सपनों को पूरा करने में मेरी मदद करने के लिए मेरे पास कोई परिवार नहीं है।'

विज्ञापन


Dunki Buzz: पेरिस में फैंस पर चढ़ा डंकी का खुमार, एफिल टॉवर के सामने लुट पुट गाने पर किया परफॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अपूर्व मेहता का जताया आभार

करण जौहर ने जोड़ा, 'उन्होंने बिना रुके कहा कि मैं वहां रहूंगा और ऐसे ही रातोंरात बिजल और उन्होंने एक अज्ञात क्षेत्र में चलने के लिए अपने बसे हुए जीवन को बदल दिया और जैसे ही हम 2024 में प्रवेश कर रहे हैं। मैं इस क्षण को अपने सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में मेरे लिए भावनात्मक और पेशेवर स्तंभ बनने के लिए उन दोनों के प्रति अपना गहरा प्यार और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। धन्यवाद एप्स! मेरे पिता को हम पर बहुत गर्व होता...सिर्फ यह जानकर कि हम इसे साथ रख सकते हैं और उनके सपने को साकार करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।'

Year Ender 2023: और, ये रहे साल 2023 के ओटीटी के 13 दमकते सितारे, अदिति राव हैदरी बनीं स्टार नंबर वन

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ओटीटी पर जलवा

करण जौहर ने अंत में लिखा, 'तुम्हें प्यार और धन्यवाद! हमें और पूरे धर्मा मूवीज परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं! आप सभी कारण हैं कि हम मजबूती से अपने पैरों पर खड़े हैं।' 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अब ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर है, और फिल्म ने भारत और विदेशों में बड़े पर्दे पर भी जीत हासिल की है। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और 20 मिलियन डॉलर के कारोबार के साथ विदेशी बाजार में अपना जलवा दिखाने में सफल रही। यह फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed