फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Arrives with Yash Roohi At Mukesh Ambani Grandson Birthday Party

Karan Johar: यश-रूही के साथ  मुकेश अंबानी के पोते की बर्थडे पार्टी में पहुंचे करण जौहर, अयान मुखर्जी भी आए नजर

Mon, 02 Jan 2023 10:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Jan 2023 10:48 PM IST
सार

पार्टी में पहुंचने से पहले करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों के साथ बाकायदा पैपराजी को पोज दिए।

विज्ञापन
Karan Johar Arrives with Yash Roohi At Mukesh Ambani Grandson Birthday Party
करण जौहर-अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी 10 दिसंबर 2022 को दो वर्ष के हो गए। हालांकि, उनके जन्मदिन की पार्टी आज रखी गई। आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में भव्य पार्टी का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड जगत के भी कई नामी सितारे शामिल हुए। पृथ्वी की बर्थडे पार्टी में करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पहुंचे। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन

Suriya 42: 'सूर्या 42' ने बना डाला नया रिकॉर्ड, 100 करोड़ में बिके फिल्म के हिंदी राइट्स

विज्ञापन

Karan Johar Arrives with Yash Roohi At Mukesh Ambani Grandson Birthday Party
करण जौहर अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

वेन्यू तक पहुंचने से पहले करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों के साथ बाकायदा पैपराजी को पोज दिए। करण जैसे ही कार से उतरे उन्हें पैपराजी ने घेर लिया और पोज देने की फरमाइश की। करण जौहर ने भी निराश नहीं किया। अपने दोनों बच्चों के साथ फोटोज क्लिक कराए। बता दें कि करण जौहर हाल ही में दुबई में नई साल का जश्न मनाकर मुंबई लौटे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Karan Johar Arrives with Yash Roohi At Mukesh Ambani Grandson Birthday Party
नताशा स्तांकोविक, कुणाल पांड्या, पंखुड़ी पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के अलावा फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में नजर आए। इसके अलावा अभिनेत्री नताशा स्तांकोविक भी अपने बेटे के साथ इस पार्टी में पहुंचीं। वहीं कुणाल पांड्या और पंखुड़ी पांड्या भी अपने बेटे के साथ पार्टी में शिरकत करते नजर आए।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- गिरकर उठना और शानदार होता है

विज्ञापन

Karan Johar Arrives with Yash Roohi At Mukesh Ambani Grandson Birthday Party
आकाश अंबानी-श्लोका - फोटो : सोशल मीडिया

आकाश अंबानी और श्लोका ने बेटे पृथ्वी के लिए वंडरलैंड-थीम वाली ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। बता दें कि आकाश और श्लोका मेहता की शादी  9 मार्च 2019 को खूब धूमधाम से हुई। 10 दिसंबर 2020 को श्लोका ने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी शादी को बताया 'मौत का कुआं', फनी कैप्शन के साथ शेयर किया यह वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed