फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kapil sharma kiku sharda and archana puran singh talk about angry bird 2

एनीमेशन का नया धमाल 'एंग्री बर्ड्स 2', जानें फिल्म के बारे में क्या बोले कपिल शर्मा

Wed, 21 Aug 2019 10:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma kiku sharda and archana puran singh talk about angry bird 2
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की एनीमेशन फिल्मों ने इस साल भारत में खूब कमाई की है। साल की शुरुआत हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन ने की, फिर अलादीन ने धमाल मचाया। फिल्म द लायन किंग ने तो कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी भारत में बना डाला। अब बारी एंग्री बर्ड्स 2 की है। फिल्म के हिंदी संस्करण में जाने माने कलाकारों कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा ने आवाजें दी हैं। आइए जानते हैं क्या कहना है उनका इस फिल्म के बारे में।
विज्ञापन


कपिल शर्मा
हॉलीवुड में इन फिल्मों को बनाने से पहले ही डबिंग हो चुकी होती है। यानी कलाकारों के आवाज देने के बाद इन फिल्मों का एनिमेशन किया जाता है। उसी एनिमेशन को देख हमें आवाज देनी पड़ती है इसीलिए थोड़ा कठिन होता है क्योंकि यह एक चिड़िया है। थोड़ा बहुत अपने आप से भी जोड़ा है मैंने इस फिल्म में। जैसे एक सीन में मैंने धरम जी की आवाज़ निकालने की कोशिश की है तो दूसरे में मैं नाना पाटेकर की आवाज़ भी निकाल रहा हूं।
विज्ञापन


 

kapil sharma kiku sharda and archana puran singh talk about angry bird 2
Kiku Sharda - फोटो : Twitter
कीकू शारदा 
मैंने जब अपने बच्चों को बताया कि मैं इस फिल्म के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज दे रहा हूं तब वे बहुत उत्साहित हुए। उन्होंने पहले एंग्री बर्ड्स गेम खेला है और फिर एंग्री बर्ड्स फिल्म का पहला पार्ट भी देखा है। उन्होंने छूटते ही कहा कि अब हम अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिन्दी में ही ये फिल्म देखने जाएंगे। इस फिल्म में डबिंग करना थोड़ा कठिन भी रहा क्योंकि हम हिंदी के हिसाब से शब्द बदल तो रहे थे लेकिन इनका मतलब भी वही होना चाहिए जो अंग्रेजी में है। 

अर्चना पूरन सिंह 
आम फिल्मों में किरदार के हावभाव हमारे ही होते हैं लेकिन इस तरह की एनिमेशन फिल्मों में किरदारों की अभिव्यक्ति परदे पर होती हैं। इन्हीं अभिव्यक्तियों को देख मैंने किरदार को आवाज़ देने की कोशिश की है। जैसे कपिल ने कहा कि उन्होंने कभी किसी कलाकार की आवाज़ दी है तो कभी किसी की। ऐसे ही मैंने भी फिल्म में कई जगह पंजाबी भी बोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed