फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kantara Plagiarism Row: Kerala HC stays FIR against Prithviraj Sukumaran on Varaharoopam song

Kantara Plagiarism Row: पृथ्वीराज सुकुमारन को राहत! केरल हाईकोर्ट ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर पर लगाई रोक

Thu, 16 Feb 2023 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Feb 2023 02:51 PM IST
सार

'कांतारा' के 'वराह रूपम' गाने को लेकर कथित कॉपीराइट उल्लंघन मामले में कोर्ट ने पृथ्वीराज सुकुमारन के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी है।
 

विज्ञापन
Kantara Plagiarism Row: Kerala HC stays FIR against Prithviraj Sukumaran on Varaharoopam song
Prithviraj Sukumaran - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'कांतारा' अपने गाने 'वराह रूपम' की वजह से चर्चा में है। दरअसल, इस गाने को लेकर फिल्म के मेकर्स पर साहित्यिक चोरी का आरोप है। दूसरी तरफ, इस मामले में मलयालमय एक्टर और प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन का भी नाम है। हालांकि, फिलहाल उन्हें केरल हाईकोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। कथित कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने पृथ्वीराज सुकुमारन के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी है। बता दें कि पृथ्वीराज केरल में इस फिल्म के वितरक हैं।

विज्ञापन
एफआईआर पर रोक लगाते हुए न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस की एकल पीठ ने कहा, 'केरल में फिल्म के वितरक के रूप में एक्टर को कॉपीराइट उल्लंघन मामले में अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। वितरक के रूप में देश के किसी एक राज्य में फिल्म के वितरण के लिए उन्हें कॉपीराइट के उल्लंघन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने केरल में फिल्म के वितरण की सुविधा प्रदान की। वह फिल्म के निर्माण में या इसके म्यूजिक प्रोडक्शन में वह शामिल नहीं थे।' कोर्ट ने कहा कि उनकी कंपनी ने 4 नवंबर 2022 को फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन रोक दिया। उनकी कंपनी के वितरण की भूमिका काफी सीमित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan: शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब कम दाम में देख सकेंगे 'पठान'


बता दें कि पृथ्वीराज ने एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ कोझिकोड टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर पर सवाल उठाए थे और इसे रद्द करने की मांग की थी। इसी पर कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर पर रोक लगाई है। बता दें कि फिल्म 'कांतारा' के गाने 'वराह रूपम' पर केरल के बैंड ताईकुडम ब्रिज ने साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म बनाने वालों ने उनके गाने 'नवरसम' से कॉपी किया है।
TRP Week 6: जाते-जाते टीआरपी लिस्ट का मौसम बिगाड़ गया 'बिग बॉस 16', कोई नहीं छीन पाया 'अनुपमा' की गद्दी

कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने 'कांतारा' के मेकर्स को भी इस मामले में बड़ी राहत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 'कांतारा' के निर्देशक और निर्माता को अग्रिम जमानत दी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गाने को फिल्म से हटाए जाने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई। बात 'कांतारा' की करें तो यह फिल्म बीते वर्ष सितंबर में रिलीज हुई थी। फिलहाल मेकर्स 'कांतारा 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं।
Pathaan: इतनी शिद्दत से हुई पठान को 500 करोड़ी बनाने की साजिश, चुन-चुनकर हटाया गया राह का हर कांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed