फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada actor Shivaranjan Bolannavar Attacked By Unknown attackers outside his house

Kannada Actor: कन्नड़ एक्टर शिवरंजन बोलानवर पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे अभिनेता

Wed, 13 Jul 2022 01:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Jul 2022 01:14 PM IST
सार

एक्टर पर इस हमले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर उस समय बाल-बाल बच गए, जब अज्ञात हमलावरों ने बेलहोंगल में उनके आवास के पास तीन राउंड गोलियां चलाईं और भाग गए।

विज्ञापन
Kannada actor Shivaranjan Bolannavar Attacked By Unknown attackers outside his house
शिवरंजन बोलानवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कन्नड़ एक्टर शिवरंजन बोलानवर पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला उनके घर के बाहर हुआ। जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावर गोलियां बरसा कर फरार हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में एक्टर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

 

पुलिस ने दी जानकारी

एक्टर पर हुए इस हमले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर उस समय बाल-बाल बच गए, जब अज्ञात हमलावरों ने बेलहोंगल में उनके आवास के पास तीन राउंड गोलियां चलाईं और भाग गए। पुलिस के मुताबिक अभिनेता हमलावारों के निशाने पर थे, लेकिन वह सुरक्षित है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि  हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभिनेता मंगलवार रात अपने माता-पिता से मिलने बेलहोंगल गए थे। अधिकारी के मुताबिक अभिनेता ने जैसे ही अपने घर का दरवाजा खटखटाया मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। बकौल पुलिस अभिनेता पर तीन राउंड गोलियां चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
बता दें कि शिवरंजन कई कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने एक्टिंग के दम पर उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने वीरा भद्र, बीसी रक्ता, आटा हुदुगाता, अमृता सिंधु और राजा रानी सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। इसमें से अमृता सिंघु में उन्होंने लीड रोल निभाया था। इस  फिल्म में उनकी लीड एक्ट्रेस श्रुति थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed