फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut will play the role of Meena Kumari

'क्वीन' कंगना रणावत अब बनेंगी 'ट्रेजडी क्वीन'

Sat, 21 Mar 2015 12:57 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut will play the role of Meena Kumari

साल 2014 में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणावत ने प्यारी मासूम "क्वीन" बन कर दर्शकों, समीक्षकों के दिलों के साथ-साथ अवॉर्ड्स पर भी राज किया। अब कंगना एक बार फिर 'क्वीन' बनने जा रही हैं पर इस बार बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन


एक अंग्रेज़ी अखबार के मुताबिक निर्देशक तिग्मांशु धूलिया, मीना कुमारी पर बायोपिक बना रहे हैं। ये फ़िल्म पत्रकार विनोद मेहता की किताब "मीना कुमारी: द क्लासिक बायोग्राफी" पर बनेगी। जिसमें मीना कुमारी का किरदार कंगना निभाएंगी।

विज्ञापन

कंगना इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स एडजस्ट कर रहीं

Kangana Ranaut will play the role of Meena Kumari

फ‌िल्म के निर्माता सुनील बोहरा के पास इस किताब के अधिकार हैं और उन्होंने कंगना को इस किताब की एक प्रति भी दी है। कंगना के नज़दीकी सूत्रों ने बताया है की कंगना इस फ़िल्म के लिए अपनी डेट्स एडजस्ट कर रही हैं और उम्मीद है कि अगस्त में उन्हें वक़्त मिल जाए।

फ़िल्म पर शोध शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। मीना कुमारी का देहांत उस वक़्त हो गया था जब वो अपने करियर की ऊंचाई पर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed