Kangana Ranaut: सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट पर कंगना का पलटवार, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
सुप्रिया ने कंगना की एक तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद से भाजपा के नेता कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं।
विस्तार
कंगना रणौत को हाल ही में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही नेताओं समेत फिल्मी सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अभिनेत्री को लेकर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल, सुप्रिया ने कंगना की एक तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद से भाजपा के नेता कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। हालांकि, बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन इस मामले पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब इस पोस्ट पर कंगना रणौत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
RC 17: 'रंगस्थलम' के बाद फिर एक बार साथ आए राम चरण और सुकुमार, अभिनेता की 17वीं फिल्म का एलान

कंगना ने सुप्रिया की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ''प्रिय सुप्रिया जी, मैंने एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में हर तरह की महिल किरदार निभाए हैं। क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में राक्षस तक। रज्जो में एक प्रॉस्टिट्यूट से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेत्री तक। हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए। हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा रखने से ऊपर उठना चाहिए। साथ ही, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को लेकर इस प्रकार के अपशब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार होती है...।"
Triptii Dimri: 'देसी गर्ल' को अपना इंस्पीरेशन मानती हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- वह मेरी आदर्श हैं