फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut All Set To Present First Song Chali Chali From Thalaivi On This Date

कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' के पहले गाने की रिलीज डेट आई सामने, एक्ट्रेस ने साझा किया पोस्टर

Wed, 31 Mar 2021 09:20 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Mar 2021 09:20 PM IST
सार

  • फिल्म थलाइवी का पहला गाना 'चली चली' की रिलीज डेट आई सामने।
  • कंगना रणौत ने साझा किया गाने का पोस्टर।
  • 'थलाइवी' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

विज्ञापन
Kangana Ranaut All Set To Present First Song Chali Chali From Thalaivi On This Date
फिल्म थलाइवी - फोटो : Instagram

विस्तार

एक्ट्रेस कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म पर कोरोना की दूसरी लहर का कोई असर नहीं पड़ रहा और इसकी रिलीज डेट पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। तो वहीं अब फिल्म का पहला गाना 'चली चली' 2 अप्रैल को रिलीज किया जायेगा।

विज्ञापन

 

Kangana Ranaut All Set To Present First Song Chali Chali From Thalaivi On This Date
थलाइवी गाने का पोस्टर - फोटो : Instagram

इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की है। इसके साथ कंगना ने एक तस्वीर भी साझा की है। थलाइवी तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हो रही है। कंगना के अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut All Set To Present First Song Chali Chali From Thalaivi On This Date
कंगना रणौत

इसके पहले कंगना ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक वीडियो शेयर किया था औ कहा था, 'हम सभी जानते हैं कि जया मां ने अपनी सारी जिंदगी लोगों के लिए जी है। पहले उन्होंने सुपरस्टार बनके उनके दिलों में जगह पाई और फिर उसके बाद लोगों ने एक रिवोल्यूशनरी लीडर का उनको मुकाम दिया है। उनकी इसी क्वालिटी को, क्योंकि वो लोगों के लिए जीती थीं, नजर में रखते हुए हमारी टीम ने बहुत एक्साइटिंग कैंपेन लॉन्च किया है, जिसके सारे प्रमोशन के डिसीजन लेंगे आप। तो दोस्तों प्लीज आप सब इस कैंपेन में हिस्सा लें #VoteForThalaivi और फिल्म का प्रमोशन तय करें।'

विज्ञापन

Kangana Ranaut All Set To Present First Song Chali Chali From Thalaivi On This Date
थलाइवी का ट्रेलर हुआ जारी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि  निर्देशक ए एल विजय के निर्देशन में बनी फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर कंगना के जन्मदिन के दिन रिलीज किया गया था। लॉन्च इवेंट के दैरान कंगना डायरेक्टर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने निर्देशक ए एल विजय के बारे में कई सारी बातें कही थी।

फिल्म 'थलाइवी' तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना जयललिता का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस के अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी, नसर, भाग्यश्री, राज अर्जुन और मधु बाला लीड रोल में होंगे। कंगना के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed