{"_id":"65683764bde15f62eb0ccb80","slug":"kajol-thinks-rekha-is-queen-in-karan-johar-show-actress-also-praised-ranveer-singh-and-govinda-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kajol: करण जौहर के शो में काजोल ने रेखा को बताया क्वीन, रणवीर सिंह और गोविंदा को दिए ये टाइटल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: करण जौहर के शो में काजोल ने रेखा को बताया क्वीन, रणवीर सिंह और गोविंदा को दिए ये टाइटल
Thu, 30 Nov 2023 12:52 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
रानी मुखर्जी-करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर अपने शो 'कॉफी विद करण' में सितारों के साथ दिलचस्प बातचीत करते नजर आते हैं। इस चर्चित शो के आठवें सीजन में भी निर्देशक का यही अंदाज देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में काजोल और रानी मुखर्जी शो में पहुंचीं। दोनों अभिनेत्रियों ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान काजोल ने रेखा, गोविंदा और रणवीर सिंह सहित कई सितारों को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
मजेदार रहा रैपिड फायर राउंड
बता दें कि 'कॉफी विद करण 8' के छठे एपिसोड में रानी और काजोल ने शिरकत की। शो में करण जौहर ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को लेकर भी सवाल किए। बता दें कि इस फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां साथ नजर आई थीं। करण के शो में हमेशा की तरह रैपिड फायर राउंड हुआ। इस सेग्मेंट में करण जौहर ने काजोल को कुछ टाइटल दिए और कहा कि उनके हिसाब से ये किस पर सटीक बैठते हैं?
विज्ञापन
Animal: रश्मिका मंदाना के वायरल एनिमल सीन पर उड़ रहे मजाक के बचाव में उतरे निर्देशक, बोले- यह करना जरूरी था
विज्ञापन
रेखा को दिया ये टाइटल
सबसे पहले 'क्वीन' टाइटल दिया गया और काजोल ने तुरंत जवाब दिया कि ये टाइटल अभिनेत्री रेखा पर सटीक बैठता है। इसके बाद 'हीरो नंबर 1' का टाइटल काजोल ने बिना देर किए गोविंदा को दिया। तीसरा टाइटल था 'टोटल धमाल'। काजोल के हिसाब से इस टाइटल के लिए रणवीर सिंह परफेक्ट एक्टर बैठे। इस शो में यूं तो कई मसलों पर बातचीत हुई, लेकिन रैपिड फायर राउंड सभी के लिए काफी मजेदार रहा।
Boney Kapoor: श्रीदेवी की बायोपिक का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका, बोनी कपूर के बयान ने किया निराश
रानी के साथ नहीं रहीं दूरियां
शो में करण जौहर ने काजोल से पूछा कि उन्हें अगर अपने बारे में कोई डिस्क्लेमर देना हुआ तो क्या होगा? इस पर काजोल बोलीं, 'मेरा भरोसा करिए, क्योंकि जब मैं मजाक भी कर रही होती हूं तो मैं आपसे सच कह रही होती हूं'। इस दौरान एक दिलचस्प खुलासा और हुआ। बता दें कि काजोल और रानी कजिन हैं। वर्ष 2000 में ऐसी खबर आई थी कि दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती है। इस बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, 'ऐसा नहीं है। ये सिर्फ एक ऑर्गेनिक डिस्टेंस था।'
Sam Bahadur Vs Animal: 100 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग के साथ एनिमल को मात देंगे विक्की? जानें एडवांस बुकिंग का हाल