फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal is all set to unveil the title and first glimpse of her next film soon fans are excited

Kajal Aggarwal: इस दिन होगा काजल की अगली फिल्म के टाइटल का एलान, एक्ट्रेस ने साझा किया पोस्ट

Sat, 17 Jun 2023 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Jun 2023 05:45 PM IST
सार

काजल अग्रवाल की फिल्म के आधिकारिक शीर्षक का कल यानि 18 जून को एलान होगा। इसी के साथ पहली झलक भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal is all set to unveil the title and first glimpse of her next film soon fans are excited
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभी इसका टाइटल क्लियर नहीं है। लेकिन, अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी इस अगली फिल्म के टाइटल का एलान करने वाली हैं। उन्होंने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिलहाल इस फिल्म को 'काजल 60' कहा जा रहा है। 

विज्ञापन

Vijay: चेन्नई में विजय ने छात्रों को दी चुनावी सलाह, बोले- पैरेंट्स से रिश्वत लिए बिना मतदान करने के लिए कहें
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
काजल अग्रवाल की फिल्म के आधिकारिक शीर्षक का कल यानि 18 जून को एलान होगा। इसी के साथ पहली झलक भी दिखाई जाएगी। काजल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर यह बताया है। फोटो में वह काले रंग की कार में बैठी नजर आ रही हैं। कार के मिरर में उनका फेस नजर आ रहा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'काजल 60 के टाइटल का एलान कल होगा और साथ ही इसकी झलक भी दिखाई जाएगी। आप सभी से यह साझा करने का हमें बेसब्री से इंतजार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)



फैंस ने दी बधाई
इस फिल्म की भाषा, कास्ट और क्रू संबंधी जानकारियां अभी गुप्त रखी गई हैं। हालांकि, जब से एक्ट्रेस ने इसके शीर्षक के एलान की जानकारी दी है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'क्वीन इज बैक टू रूल।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेसब्री से इंतजार है काजल।' एक यूजर ने लिखा, 'काजल मैम, कल का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा है। ऑल द बेस्ट।'
ओटीटी पर पहुंची सुशांत की कथिक बायोपिक, नेपोटिज्म, माफिया और ड्रग पार्टी की खुली पोल

इस फिल्म में आएंगी नजर
बता दें कि काजल आखिरी बार तमिल फिल्म 'करुंगापियम' में नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों पर जादू चलाने में नाकाम रहीं। एक्ट्रेस अब जल्द ही निर्देशक शंकर की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी, जिसमें कमल हासन भी हैं। इस फिल्म का फर्स्ट पार्ट 1996 में रिलीज हुआ था।
Bollywood: एक्टिंग से दूर रहती हैं इन सितारों की पत्नियां, फिर भी कमाई के मामले में पति को देती हैं कड़ी टक्कर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed