फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameer Sharma Suicide News: Kahaani Ghar Ghar Kii actor Sameer Sharma has been died suicide in Mumbai

Sameer Sharma Suicide: 'कहानी घर घर की' के अभिनेता समीर शर्मा ने मुंबई में की आत्महत्या, सदमे में टेलीविजन जगत

Thu, 06 Aug 2020 03:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Sameer Sharma Suicide News: Kahaani Ghar Ghar Kii actor Sameer Sharma has been died suicide in Mumbai
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत से एक और बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता समीर शर्मा की मौत हो गई है। फिलहाल अभिनेता की मौत को पुलिस आत्महत्या की नजर से देख रही है।समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला। बता दें कि समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें 'कहानी घर घर की' भी शामिल था।

विज्ञापन


दरअसल समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का शव लटकता मिला। ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस बोली- 'दो दिन पहले हुई खुदकुशी, बीमारी से जूझ रहे थे'
विज्ञापन
विज्ञापन



समीर शर्मा की मौत के बाद से ही दिवंगत अभिनेता का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। हालांकि ये इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड नहीं है लेकिन इस अकाउंट को समीर शर्मा का ही बताया जा रहा है और साथ ही साथ एक खास कविता लिखे पोस्ट को वायरल किया जा रहा है। इस पोस्ट में लिखी कविता में दर्द साफ महसूस किया जा सकता है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के बाद सिनेमा को एक और झटका, 'कहानी घर घर की' के इस अभिनेता ने की आत्महत्या

बता दें कि समीर छोटे पर्दे के एक जाने माने कलाकार थे। समीर कई टीवी शोज में नजर आ चुके थे और हर बार उन्होंने अपने किरदारों से सबका दिल जीता था। समीर शर्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और  'कहानी घर घर की' सहित कई सीरियल में काम कर चुके हैं। इस पूरे मामले में एक वजह ये भी सामने आ रही है कि हो सकता है काम की तंगी के चलते अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया हो। लेकिन अभी तक कुछ भी इस मामले में पुख्ता रूप  से नहीं कहा जा रहा है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed