फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kader khan prayer meet today at mumbai

मुंबई में आज होगी कादर खान की प्रेयरमीट, श्रंद्धाजलि देने पहुंच सकते हैं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर

Thu, 03 Jan 2019 03:11 PM IST
Bhawana Sharma भावना शर्मा
Updated Thu, 03 Jan 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
kader khan prayer meet today at mumbai
kader khan
कादर खान का अंतिम संस्कार बुधवार को कनाडा में किया गया। इस मौके पर पर कादर खान का पूरा परिवार मौजूद रहा। अंतिम संस्कार से पहले कादर खान के पार्थिव शरीर को मस्जिद में रखा गया था। नमाज और अन्य रस्मों के बाद अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


कादर खान के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। उनके साथ काम कर चुके एक्टर अमिताभ बच्चन, शक्ति कपूर, गोविंदा और अनुपम खेर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही पीएम मोदी और राहुल गांधी जैसे राजनेताओं ने भी शोक जताया था। 
विज्ञापन


 

अब खबर है कि मुंबई में आज यानी गरुवार को कादर खान के परिवारवालों ने प्रेयर मीट रखी है। यह प्रेयर मीट 7 बजे शुरू होगी। इस प्रेयर मीट में कई बड़े बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर के पहुंचने की उम्मीद है। 

बता दें कि कनाडा में कादर खान के अंतिम संस्कार के समय की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें कादर खान के बेटे सरफराज फ्यूनरल में अपने पिता की यादें शेयर करते दिख रहे हैं। सरफराज कहते हैं कि पिता ने कभी भी अपने तीनों बेटों और फैंस में ज्यादा फर्क नहीं जताया। सरफराज ने कहा कि उनके पिता अपने सभी फैंस से बहुत प्यार करते थे।

बता दें कि कादर खान का निधन 31 दिसंबर को शाम 6 बजे हो गया था। उन्हें सांस लेने की दिक्कत के चलते टोरंटो के अस्पताल में बाइपैप वेंटिलेटर पर रखा गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed