फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kabir Bedi Birthday Special Know Unknown Facts about Actors love life and Career Struggle

Kabir Bedi: वो अभिनेता, जिसकी आवाज सुनकर ही कांप जाते थे लोग, 70 की उम्र में चौथी शादी कर मचाई थी सनसनी

Thu, 16 Jan 2025 07:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 16 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

कबीर बेदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 16 जनवरी को ही एक सिख परिवार में हुआ था। अभिनेता के पिता एक लेखक और दार्शनिक थे। वहीं, उनकी मां  फ्रेडी बेदी एक ब्रिटिश महिला थीं। कबीर बेदी की पढ़ाई लिखाई भारत में हुई।

विज्ञापन
Kabir Bedi Birthday Special Know Unknown Facts about Actors love life and Career Struggle
कबीर बेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में जितनी लोकप्रियता हीरो की होती है, उतनी ही विलेन की होती है। कोई भी फिल्म या को हीरो के नाम पर चलती हैं या फिर विलेन की। कुछ कलाकार विलेन की छवि पर इस कदर उतरते हैं कि लोग हर फिल्म में उन्हें खलनायक ही बनते देखना चाहते हैं। आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हम बात कर रहे हैं कबीर बेदी की। आज अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन


थिएटर का किया रुख
कबीर बेदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 16 जनवरी को ही एक सिख परिवार में हुआ था। अभिनेता के पिता एक लेखक और दार्शनिक थे। वहीं, उनकी मां  फ्रेडी बेदी एक ब्रिटिश महिला थीं। कबीर बेदी की पढ़ाई लिखाई भारत में हुई। इसके बाद उन्होंने थिएटर की तरफ रुख किया और अभिनेता बनने की राह पर चल दिए।
विज्ञापन


जेम्स बॉन्ड' से पंगा लेने वाले इकलौते भारतीय एक्टर
हिंदी सिनेमा में कबीर बेदी की आवाज ही उनकी पहचान भी बन गया। दर्शक आवाज सुनकर ही उनके नाम का अंदाजा लगा लेते थे। अभिनेता को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाला आदमी कहा जाता है। उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। कबीर बेदी जेम्स बॉन्ड सीरीज की 13वीं फिल्म ऑक्टोपुसी में भी दिख चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था। इसमें रोजर मूर जेम्स बॉन्ड बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस  इटैलियन शो से मचाया था धमाल
कबीर बेदी इटैलियन मिनी सीरीज सैंडोकन से धमाल मचा चुके हैं। इस शो में उन्होंने इंडियन पाइरेट का रोल निभाया था। इसने उन्हें वैश्विक प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाई थी। इटली से कबीर बेदी का बेहद खास रिश्ता भी रहा है, उन्हें इटली में द ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है।


विवादों में रही निजी जिंदगी
निजी जिंदगी को लेकर भी कबीर बेदी का सुर्खियां बटोर चुके हैं। अभिनेता को जिंदगी में चार बार प्यार हो चुका है। कबीर बेदी ने 70 की उम्र में चौथी शादी की थी। अभिनेता ने अपने 70वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड परवीन दोसांझ से चौथी शादी रचाई थी। कबीर बेदी और परवीन दोसांझ करीब दस साल कर लिव इन में रहे थे। फिर उन्होंने अपने रिश्ते का नया नाम दिया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed