फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jeet Adani Tie Knot With Diva Shah On 7th February 2025 Announce In Mahakumbh By Gautam Adani

Jeet Adani-Diva Marriage: इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे जीत-दिवा, विवाह में नहीं होगा कोई सेलिब्रिटी

Tue, 21 Jan 2025 11:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 21 Jan 2025 11:06 PM IST
सार

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने आज महाकुंभ मेले में पहुंचे। इस महायोजन में उन्होंने घोषणा की उनके बेटे जीत अडाणी जल्द ही शादी के बंधन में बध जाएंगे। साथ ही शादी की तारीख का ऐलान भी इस भव्य आयोजन में अडाणी परिवार की तरफ से किया गया।

विज्ञापन
Jeet Adani Tie Knot With Diva Shah On 7th February 2025 Announce In Mahakumbh By Gautam Adani
गौतम अडाणी के बेटे जीत और होने वाली बहू दिवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

गौतम अडाणी मंगलवार को पवित्र महाकुंभ मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने धार्मिक पुस्तक बांटीं। साथ ही एक शुभ समाचार की घोषणा भी की। गौतम अडाणी ने बताया कि उनके बेटे जीत अडाणी 7 फरवरी 2025 को दिवा शाह के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इस शादी में केवल परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे, कोई सेलिब्रिटीज नहीं आएंगे। सेलिब्रिटी के आने की बातें केवल अफवाह हैं।

विज्ञापन


सेलिब्रिटी नहीं होंगे शामिल 
अडाणी ग्रुप की तरफ से एक ऑफिशियल बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जीत अडाणी और दिवा की इच्छा के हिसाब से एक निजी समारोह में, परिवार और दोस्तों के बीच शादी संपन्न होगी। इस शादी में कोई भी सेलिब्रिटी नहीं शामिल होगा। अब तक हाई प्रोफाइल मेहमानों के बारे में जो बातें की जा रही थीं, वह केवल अफवाह हैं। 
विज्ञापन


गौतम अडाणी का बयान 
गौतम अडाणी से भी जब मंगलवार को महाकुंभ में पूछा गया कि उनके बेटे की शादी कैसे होगी। इस पर उनका जवाब था कि शादी बिल्कुल सामान्य तरीके और रीति-रिवाजों के साथ होगी। जैसे आम लोगों की शादी होती है, बिल्कुल वैसी ही शादी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई गईं 
सोशल मीडिया पर गौतम अडाणी के बेटे की शादी को लेकर कई बातें सुनाई दीं। अटकलें लगाई गईं कि इस शादी में देश-विदेश के सेलिब्रिटी आएंगे। यह एक भव्य विवाह होगा। लेकिन अब अडाणी ग्रुप की तरफ से इन बातों को नकार दिया गया है। पिछले साल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ, हॉलीवुड सेलिब्रिटी भी आए। लेकिन अडाणी परिवार की शादी में ऐसा कुछ नहीं होगा। 


कौन हैं जीत अडाणी की होने वाली पत्नी 
गौतम अडाणी के बेटे जीत अडाणी की होने वाली पत्नी के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक गुजराती हीरा व्यापारी की बेटी हैं। जीत अडाणी और दिवा की सगाई को लंबा समय हो गया है, अब इनकी शादी फरवरी माह में संपन्न होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed