फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan advance booking in Mumbai and Thane is unbelievable theaters housefull in minutes Shah Rukh Khan Atlee

Jawan Advance Booking: मुंबई में मिनटों में हाउसफुल हुए सिनेमाघर, रिकॉर्ड तोड़ने की ओर शाहरुख की फिल्म 'जवान'

Sat, 26 Aug 2023 09:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 26 Aug 2023 09:43 PM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की मुंबई और ठाणे में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, चंद मिनटों के अंदर ही कई सिनेमाघर हाउसफुल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Jawan advance booking in Mumbai and Thane is unbelievable theaters housefull in minutes Shah Rukh Khan Atlee
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के बाद 'जवान' से बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभी इसकी रिलीज में 12 दिन बाकी हैं। बावजूद इसके भी भारतीय फैंस इसकी एडवांस टिकट बुकिंग का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही समय पहले शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था, जिसमें तमाम लोगों ने उनसे एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल पूछे। वहीं, अब मुंबई के कुछ चुनिंदा जगहों पर टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है, और चंद मिनटों के अंदर कई थिएटर हाउसफुल भी हो गए हैं। 

विज्ञापन

मुंबई-ठाणे में सिनेमाघर हाउसफुल 

शाहरुख खान ने कुछ ही देर पहले 'जवान' के एक नए सिंगल का टीजर साझा किया, और चंद मिनटों के बाद मुंबई के चुनिंदा जगहों पर एडवांस टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई। वहीं, अब फैंस ने ट्विटर पर मुंबई और ठाणे में तेजी से भर रहे सिनेमाघरों के स्क्रीनशॉट साझा करने शुरू कर दिए हैं। इससे यह भी पता चला कि 'जवान' के लिए कुछ जगहों पर टिकट 1100 रुपए तक में बेची जा रही है। 

विज्ञापन


Jawan: शाहरुख खान की फिल्म का रनटाइम आया सामने, जानें कितने मिनट लंबी होगी 'जवान'

विज्ञापन
विज्ञापन

बंपर ओपनिंग की तैयारी में 'जवान'

भारत के अलावा यूएसए में भी शाहरुख खान की 'जवान' शानदार शुरुआत की तैयारी कर रही है। फिल्म यूएसए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 200 हजार डॉलर का आंकड़ा छूने के बहुत करीब है, जो कि एक बहुत बड़ा कलेक्शन साबित होने वाला है। वहीं, इसके भारत में एडवांस बुकिंग की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों को देख यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ओर इशारा कर रही है। 



#AskSRK: 'जवान' के ट्रेलर के लिए हो जाइए तैयार, एडवांस बुकिंग पर भी शाहरुख खान ने दिया बड़ा अपडेट

उत्साहित फैंस ने साझा किए स्क्रीनशॉट 

मुंबई और ठाणे में 'जवान' की एडवांस बुकिंग पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा, 'यह तो बस एक शुरुआत है...जवान।' बस आधिकारिक बुकिंग शुरू होने तक प्रतीक्षा करें, इसके बाद यह घरेलू बाजारों में एडवांस टिकट बिक्री में नए मानक स्थापित होंगे। वहीं जवान का ट्रेलर बुकिंग की गति को और बढ़ा देगा। शाहरुख खान फॉर्म में वापस आ गए हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'सिनेपोलिस ठाणे एडवांस बुकिंग के 15 मिनट के भीतर ही हाउसफुल हो गया। यह तो बस शुरुआत है...जवान का टिकट, पठान से भी तेजी से बिकने वाला है। पठान का बाप जवान।'





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed