फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   javed akhtar have no work

इन दिनों बेरोजगार हैं जावेद अख्तर

Thu, 18 Jul 2013 05:34 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
javed akhtar have no work

यह बात आपको चौंका सकती है लेकिन है सही। पटकथा और गीत लेखक जावेद अख्तर के पास इन दिनों कोई काम नहीं है। यह बात खुद उन्होंने स्वीकार्य की है।

विज्ञापन


जाने माने गीतकार जावेद अख्तर के बारे में अगर कोई यह जानकारी दे कि उनके पास पिछले एक साल से कोई काम नहीं है, तो इस बात पर शायद ही किसी को यकीन हो। लेकिन सच यही है। खुद जावेद अख्तर ने यह जानकारी दी है कि उन्हें एक साल से बतौर गीतकार कोई भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है।
विज्ञापन


जावेद साहब का कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ है कि वे इंडस्ट्री के गीतकारों के पक्ष में एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि म्यूजिक कंपनियां उनके लिखे गीतों से मोटी कमाई करती हैं, लेकिन इस कमाई में गीतकारों का कोई शेयर नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद साहब के मुताबिक गीतकारों के हक के लिए इंडियन परफॉरमिंग राइट सोसाइटी थोड़ी बहुत सक्रिय जरूर है, परंतु यह बड़ी म्यूजिक कंपनियों के इशारों पर ही नाचती है। बकौल जावेद अख्तर, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि म्यूजिक कंपनियों ने उन्हें जानबूझकर हाशिये में डाल दिया है।

वे किसी भी कीमत पर गीतकारों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे। वे समुचित रॉयल्टी मिलने तक संघर्ष की यह राह छोडऩे वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed