फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jason Watkins brother in law of Remo DSouza was found dead at his home

Passes Away: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस घर में मृत पाए गए, बहन लिजेल ने शेयर की तस्वीर

Fri, 21 Jan 2022 01:29 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 01:29 AM IST
सार

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है। रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा के भाई जेसन वॉटकिंस का निधन हो गया है। कथिततौर पर वह अपने घर में मृत पाए गए।

विज्ञापन
Jason Watkins brother in law of Remo DSouza was found dead at his home
रेमो डिसूजा के साले जेसन वॉटकिंस का निधन - फोटो : insta

विस्तार

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है। रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा के भाई जेसन वॉटकिंस का निधन हो गया है। वह अपने घर में मृत पाए गए। हालांकि अभी रेमो और उनकी पत्नी लिजेल ने भी अभी तक उनकी मृत्यु के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो के साले जेसन वॉटकिंस अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। हालांकि अभी मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, जेसन वाचकिंस ने कथित तौर पर आत्महत्या की है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया और वाटकिंस को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि कहा कि प्राथमिक सूचना के आधार पर, ओशिवारा पुलिस ने मामले में एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है क्योंकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

विज्ञापन

फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस गुरुवार को मुंबई के मिल्लत नगर स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक ''वाटकिंस घर में अकेले थे। उनके माता-पिता दवा खरीदने के लिए बाहर गए थे और जब वे लौटे तो उन्होंने उसे छत से लटका पाया। कथिततौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली। 42 वर्षीय वटकिंस कुछ सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे शायद जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 

Jason Watkins brother in law of Remo DSouza was found dead at his home
रेमो डिसूजा के साले जेसन वॉटकिंस का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि अभी तक इस पर रेमो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लिजेल ने भी सीधे तौर पर तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने अपने भाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बहुत ही भावुक कर देने वाली बातें लिखी हैं। लिजेल ने अपने भाई जेसन वॉटकिंस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "क्यों ??????? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? (मैं) तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी।" इसके बाद उन्होंने अपने बचपन की एक और तस्वीर शेयर की और फिर लिख, "क्यों"। लिजेल ने अपनी मां के साथ एक ऑटो में बैठे जेसन की तस्वीर साझा की और माफी मांगते हुए लिखा। "(मैं) माफी  चाहती हूं मां, मैंने तुम्हें विफल कर दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed