{"_id":"64e1f626652a04620207f775","slug":"janhvi-kapoor-reveals-she-wants-to-do-comedy-films-glamorous-roles-says-i-feel-a-little-saturated-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: चैलेंजिंग किरदार अदा करना चाहती हैं जान्हवी कपूर, कॉमेडी फिल्मों में भी दिखाई दिलचस्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: चैलेंजिंग किरदार अदा करना चाहती हैं जान्हवी कपूर, कॉमेडी फिल्मों में भी दिखाई दिलचस्पी
Sun, 20 Aug 2023 04:52 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:52 PM IST
सार
जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म 'धड़क' के बाद उनसे ग्लैमरस किरदारों की उम्मीद की गईं। हालांकि, वह खुद चुनौतीपूर्ण किरदारों की तलाश में रही हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जान्हवी कपूर ने शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू की थी। इसमें वह ईशान खट्टर के साथ नजर आईं। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना, रूही, मिली जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों वह नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आईं, जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई। जान्हवी ने हाल ही में ग्लैमरस रोल और कॉमेडी किरदारों को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
चैलेंजिंग किरदारों की है तलाश
जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म 'धड़क' के बाद उनसे ग्लैमरस किरदारों की उम्मीद की गईं। हालांकि, वह खुद चुनौतीपूर्ण किरदारों की तलाश में रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह हमेशा चैलेंजिंग किरदारों की तलाश में रहती हैं, ताकि अपनी अभिनय प्रतिभा की सीमाओं को जान सकें और उन्हें बेहतर बना सकें।
विज्ञापन
Anasuya Bharadwaj: ट्रोल होने के बाद अनसूया भारद्वाज ने दी चौंकाने वाली सफाई, नफरत करने वालों के लिए लिखा नोट
विज्ञापन
डांस करना भी है पसंद
जान्हवी कपूर का कहना है कि वह दर्द और परेशानियों के इर्द-गिर्द घूमती कहानियों का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि ग्लैमरस रोल भी उन्हें पसंद हैं, लेकिन वह कॉमेडी के साथ कुछ प्रयोग करना चाहती हैं। जान्हवी ने कहा, 'मैं स्क्रीन पर अच्छी लगना चाहती हूं और डांस करना चाहती हूं, क्योंकि मैं इस करियर यात्रा में भूल गई कि यह चीज नेचुरली मेरे अंदर हैं'।
Reality Shows: पाकिस्तान ने चुराया इंडियन रियलिटी शोज का आइडिया, बिग बॉस की कॉपी है लिस्ट में जुड़ा तीसरा शो
इन फिल्मों में आएंगी नजर
बता दें कि जान्हवी को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया। इस फिल्म में वह कैमियो रोल में नजर आईं। जल्द ही वह 'मिस्टर और मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'उलझ' का भी हिस्सा बनेंगी, जिसका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।
Sunny Deol: 'बॉर्डर 2' की खबरों पर सनी दओल ने दी प्रतिक्रिया, जानकर फैंस को लग सकता है झटका