फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor felt closer to her mom sridevi while shooting film Devara with Jr NTR directed by Koratala Siva

Devara: 'देवरा' की शूटिंग के वक्त श्रीदेवी को याद कर रही थीं जान्हवी, बोलीं- सेट पर सब टेप रिकॉर्डर बुलाते थे

Thu, 04 Jan 2024 05:02 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 04 Jan 2024 05:02 PM IST
सार

'देवरा' की शूटिंग के दौरान मुझे चोट लगी, मैंने चूहों के साथ सीन शूट किए, खूब डांस किया, बहुत सारी डायलॉगबाजी भी की और यह सब करके मुझे बहुत मजा आया। मैंने इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दैरान हर चीज को एंजॉय किया और यही सबसे सही तरीका था इस फिल्म को शूट करने का।'

विज्ञापन
Janhvi Kapoor felt closer to her mom sridevi while shooting film Devara with Jr NTR directed by Koratala Siva
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर फिल्म 'देवरा' में पहली बार काम कर रही हैं। यह जाह्नवी की पहली तेलगु फिल्म है। जाह्नवी अपनी आने वाली फिल्म 'देवारा : पार्ट1' को लेकर काफी उत्साहित हैं। पिछले दिनों उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तेलगु फिल्म इंडस्ट्री और जूनियर एनटीआर के साथ पहली बार काम करने के अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन


तेलगु फिल्म करना घरवापसी जैसा लगा 

जान्हवी कपूर ने कई मौकों पर जाहिर किया है कि वे जूनियर एनटीआर की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ फिल्म करना किसी सपने के सच हो जाने जैसा है। जान्हवी ने 'देवरा' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मैं अब उस जगह पर हूं, जहां मैं अपनी मर्जी से फिल्में चुन सकती हूं। 'देवरा' की शूटिंग के दौरान मुझे चोट लगी, मैंने चूहों के साथ सीन शूट किए, खूब डांस किया, बहुत सारी डायलॉगबाजी भी की और यह सब करके मुझे बहुत मजा आया। मैंने इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दैरान हर चीज को एंजॉय किया और यही सबसे सही तरीका था इस फिल्म को शूट करने का।'
विज्ञापन

 

रिलीज के दो सप्ताह बाद डंकी का नया गाना रिलीज, आपने सुना क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन


मां को और करीब महूसस किया 

'देवरा' फिल्म की शूटिंग के दौरान जान्हवी कपूर को कई मौकों पर लगा कि वे अपनी मां अभिनेत्री श्रीदेवी को काफी नजदीक महसूस कर रही हैं। इसकी वजह बताते हुए जान्हवी बोलती हैं,' जब अम्मा बॉलीवुड में काम करने आईं थी, तब उन्हें हिंदी बिलकुल नहीं आती थी। वो डायलॉग सुन कर उसे रट लेती थीं। अम्मा को इसी वजह से लोग प्यार से 'तोता' बुलाते थे। अब मेरे साथ भी यही हो रहा है, मुझे तेलगु नहीं आती है और मैं भी डायलॉग को रिकॉर्ड करके याद करती हूं। इसी वजह से मुझे मेरे यूनिट के लोग 'टेप रिकॉर्डर' बुलाते हैं। मुझे कई बार लगा कि अम्मा ने तब जो महसूस किया होगा, उसे अब मैं भी महसूस कर पा रही हूं। 
 

Vikrant Massey: 'सीन खत्म होने के बाद भी मैं रोता रहा', विक्रांत ने साझा किए '12वीं फेल' की शूटिंग के अनुभव


जाह्नवी का वर्क फ्रंट 

जाह्नवी कपूर को उनकी पिछली ‘बवाल’ के लिए काफी सराहा गया था। इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ दिखाई दी थीं। 'देवारा' के अलावा जान्हवी की आने वाली फिल्मों में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझ' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed