फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor demanded huge fees for film with Junior NTR more than Rashmika Mandanna and mrunal Thakur

Janhvi Kapoor: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड

Sun, 08 Jan 2023 06:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 06:47 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को हाल ही में साउथ की दो फिल्मों के लिए ऑफर दिया गया है। जान्हवी को कथित तौर पर एनटीआर 30 के अभिनेत्री के रूप में साइन किया गया है।इसके लिए अभिनेत्री ने भारी फीस की डिमांड रखी है। जानकारी के मुताबिक यह रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor demanded huge fees for film with Junior NTR more than Rashmika Mandanna and mrunal Thakur
जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर-रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद है। वहीं, अभिनेत्री साउथ इंडस्ट्री में भी लोगों को खासी पसंद आ रही हैं। क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री को दो फिल्मों के लिए ऑफर किया गया है। जिसमें से एक आरआरआर के सुपरस्टार अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म के लिए एक बड़ी फीस की मांग कर रही है। जो कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर के द्वारा मांगी गई फीस को भी पार कर रही हैं।  

विज्ञापन

Janhvi Kapoor demanded huge fees for film with Junior NTR more than Rashmika Mandanna and mrunal Thakur
जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

जान्हवी ने साइन की जूनियर एनटीआर 30
जानकारी के मुताबिक जान्हवी को कथित तौर पर एनटीआर 30 के अभिनेत्री के रूप में साइन किया गया है। इन दिनों साउथ फिल्मों के बढ़ते हुए क्रेज को लेकर कोई संदेह नहीं है कि बॉलीवुड का हर कलाकार उस क्षेत्र का हिस्सा बनने की इच्छा रखता है। पिछले साल रिलीज हुई आरआरआर में आलिया भट्ट ने अभिनय किया था और सीता रामम में मृणाल ठाकुर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। दोनों ही अभिनेत्रियों के अभिनय की खूब सराहना की गई थी और फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

ये भी पढ़े-KGF Chapter 3: खत्म हुआ इंतजार! जानिए कब रिलीज होगी रॉकी भाई की 'केजीएफ चैप्टर 3'

विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor demanded huge fees for film with Junior NTR more than Rashmika Mandanna and mrunal Thakur
मृणाल ठाकुर-रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

रश्मिका और मृणाल ठाकुर ने बढ़ाई अपनी फिल्म की फीस
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मृणाल ठाकुर ने फिल्म सीता रामम के लिए 1 करोड़ की फीस चार्ज की थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता हासिल हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी फीस को बढ़ा दिया है। वहीं, दूसरी ओर फिल्म पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने भी अपनी फीस को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये प्रति फिल्म कर दिया है। 


ये भी पढ़े-राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाएंगे सिद्धार्थ-कियारा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed