{"_id":"668e12c6be92b8de5e00f3d0","slug":"jacqueline-fernandez-summoned-by-enforcement-directorate-again-in-money-laundering-case-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: फिर सुर्खियों में आईं जैकलीन फर्नांडीज, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दोबारा किया तलब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: फिर सुर्खियों में आईं जैकलीन फर्नांडीज, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दोबारा किया तलब
Wed, 10 Jul 2024 10:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:19 AM IST
सार
जैकलीन फर्नांडीज एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक बार फिर से पूछताछ करने के लिए तलब किया। यह मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैकलीन फर्नांडीज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को उन्हें फिर से पूछताछ के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी से जुड़ा है पूरा मामला
38 वर्षीय श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री से पहले भी इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों से करीब 200 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से यह मामला जुड़ा हुआ है।Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की कौशल-एमी विर्क ने की जमकर मस्ती, बोले- यह बहुत अच्छा....
ईडी ने लगाए गंभीर आरोप
ईडी के आरोपों के मुताबिक धोखाधड़ी से हासिल किए गए इस अवैध धन का उपयोग जैकलीन के लिए उपहार खरीदने में किया गया है। साल 2022 में दायर एक आरोप पत्र में यह बताया गया था कि जैकलीन ठग चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास के बारे में जानने के बावजूद उसकी ओर से दिए गए कीमती सामान, आभूषण और महंगे उपहारों का लुत्फ उठा रही थीं।
Sahil Khan: अभिनेता साहिल खान को इस वजह से मिली जमानत, गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी पांच राज्यों की यात्रा
कई बार हो चुकी है पूछताछ
अब तक जैकलीन से इस मामले में कम से कम पांच बार पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि, हर बार अभिनेत्री ने यही सफाई दी है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें चंद्रशेखर की कथित आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Box Office Collection: 13वें दिन कल्कि 2898 एडी का कैसा रहा प्रदर्शन? किल-मुंजा ने किया इतना कलेक्शन
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द ही फतेह नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनू सूद भी हैं। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार समेत कई बड़े सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे।
Alok Nath Birthday: अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं आलोक नाथ, पर्दे पर खलनायक भी बन चुके हैं 'संस्कारी बाबूजी'