जैकी श्रॉफ की फिल्म 'खेती' का पोस्टर रिलीज, डर और सस्पेंस से भरी दिखी पहली झलक ; जानें क्या है खास
Jackie Shroff Film Kheti Poster Release: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म 'खेती' की झलक फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने अपनी इस अगली फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जानिए क्या है इसमें खास?
विस्तार
पोस्टर से झलकता खौफ
जैकी श्रॉफ की फिल्म 'खेती' अपने पोस्टर से ही काफी डर पैदा करती है। पोस्टर में चारों तरफ खेत हैं। इन्हीं के बीच में एक चेहरा दिखाई दे रहा है। जो स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई देता कि किसका है। मगर एक डार्क वाइब क्रिएट करता है। फैंस के मुताबिक कहानी परिवारिक इतिहास के साथ किसी गुप्त राज के इर्द-गिर्द घूम सकती है।
फिल्म 'खेती' में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देगें। इसके साथ ही छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री नेहा सरगम भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर दिखाई देगीं। इसके अलावा वीरेंद्र सक्सेना, शाजी चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
फिल्म 'खेती' के पहले जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का फैंस को इंतजार है। इस फिल्म में जैकी एक सुपरहीरो दादा की भूमिका में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ जानकारी दी है कि 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' फिल्म इस साल 29 मई को रिलीज होगी।